रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के गांव खरकाली के जंगल में ट्रैक्टर घुमाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। हमले में सात लोग घायल हो गए, जबकि उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
तहरीर के अनुसार, किठौर के गांव तरबियतपुर जनूबी निवासी बिजेंद्र परिवार के लोगों के साथ ट्रैक्टर से खरकाली जंगल में काम करने जा रहा था। रास्ते में कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाद में 15-20 युवकों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और हॉकी से हमला कर दिया। घायलों में बिजेंद्र सैनी, विक्की, सतीश, सुरेश, बबीता, गीता और रजत शामिल हैं। बिजेंद्र को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। विक्की का उपचार दयावती स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने रवि, प्रशांत, सुनील, आकाश, धर्मा, विनिश, अंकित, भूरा उर्फ रोहित, एक अन्य अंकित और संदीप उर्फ शंकर सहित अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।


