Homeउत्तर प्रदेशमेरठसिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल, मेरठ में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महाराष्ट्र के नासिक से पधारीं भाजपा विस्तारक बहन श्रीमती रेशमा निवड़े जी उपस्थित रहीं, जिन्होंने विद्यालय की प्रबुद्ध बहनों (शिक्षिकाओं) के साथ संवाद कर महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सहभागिता, संगठनात्मक कार्यों एवं महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर डॉली गुप्ता, मंत्री, भाजपा मेरठ महानगर; एडवोकेट दीपमाला शर्मा, उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा, मेरठ महानगर, सुनीता रस्तोगी, महामंत्री, महिला मोर्चा, मेरठ महानगर तथा रमा गुप्ता, उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा, मेरठ महानगर की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सम्मानित सदस्या डॉ. हिमानी अग्रवाल ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम प्रेरणादायी संवाद, उत्साह एवं सकारात्मक विचारों का सशक्त मंच बना। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular