नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में अनुशासन समिति द्वारा “नशा मुक्त अभियान” विषय पर कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की छात्राओं ने कविता में संदेश दिया कि युवा विकसित भारत की मजबूत नींव है और यदि वह नशे की गिरफ्त में रहेगा तो विकसित भारत का स्वप्न स्वप्न ही रह जाएगा। युवाओं से तंबाकू, शराब, ड्रग्स सहित सभी प्रकार के नशे से दूर रहने की अपेक्षा की गई। प्रतियोगिता में पारुल, एमए तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम, शैली सवतिया, बीए तृतीय सेमेस्टर ने द्वितीय और मानवी, बीए प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन अनुशासन समिति के तत्वावधान में चीफ प्रॉक्टर प्रो. विनीता गुप्ता, डॉ. शुभा मालवीय और डॉ. सरस्वती जायसवाल द्वारा किया गया। अनुशासन समिति के सभी प्रॉक्टर का सहयोग रहा। प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप ने छात्राओं को बधाई दी।


