Homeएजुकेशनसुभारती विश्वविद्यालय में वित्तीय योजना, निवेश और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव पर...

सुभारती विश्वविद्यालय में वित्तीय योजना, निवेश और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव पर हुआ जागरूकता सेमिनार

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के सुभारती कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर के मेडिकल लेबोरेटरी साइंस विभाग द्वारा वित्तीय साक्षरता, साइबर अपराध, ऑनलाइन स्कैम एवं वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को वित्तीय साक्षरता, निवेश के विभिन्न विकल्पों, वित्तीय नियोजन के महत्व तथा डिजिटल लेनदेन से जुड़ी सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का समन्वय मेडिकल साइंस विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर श्री आकाश कुमार ने किया।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पंकज किशोर मिश्रा एवं मेडिकल लेबोरेटरी साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने अतिथि वक्ताओं का स्वागत किया। सेमिनार में अतिथि वक्ता डॉ. स्तुति पी. निझावन (SEBI, NSE एवं NISM, उत्तर प्रदेश) और श्रीमती प्रीति शर्मा ने विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन एवं निवेश के विभिन्न विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बचत योजनाओं, फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार सहित निवेश के अन्य माध्यमों के बारे में बताया। वक्ताओं ने निवेश के लाभ, जोखिम का आकलन, नियमित बचत और भविष्य की आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रभावी वित्तीय योजना बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही वक्ताओं ने बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी।

उन्होंने डिजिटल लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि से बचने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। सेमिनार का समापन वित्तीय जागरूकता, जिम्मेदार निवेश और डिजिटल सुरक्षा को दैनिक जीवन का आवश्यक हिस्सा बनाने के संदेश के साथ हुआ। कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी साबित हुआ। इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को न केवल बेहतर वित्तीय निर्णय लेने, बल्कि साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से स्वयं को सुरक्षित रखने की महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हुई

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular