नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में लालकुर्ती, बेगमपुल, जीरो माइल्स, पिंकी छोले-भटूरे और कुटी चौराहा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ एवं यातायात प्रवर्तन अभियान चला।
अभियान में यातायात बाधित करने पर 12 दुकानदारों का धारा 34 में चालान किया गया। लालकुर्ती में नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 वाहन सीज किए गए। तेजगढ़ी में 25 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया।
डायवर्जन: प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक जीरो माइल्स से पिंकी छोले-भटूरे की ओर और बीएसएनएल चौराहे से जीरो माइल्स की ओर ई-रिक्शा व टेंपो का आवागमन बंद रहेगा। इन्हें मॉल रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
25 नवंबर को दोपहर 2:30 से शाम 4 बजे तक हापुड़ अड्डा चौराहे पर ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा।


