नित्य संदेश ब्यूरो
मोदीपुरम। स्मार्ट वैल्यू लिमिटेड की ओर से गुरुवार को रुड़की रोड स्थित इंद्रलोक कॉलोनी के निकट मंदिर ब्लॉक कॉम्प्लेक्स में निःशुल्क भोजन वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में हजारों लोगों ने पहुंचकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में पल्लवपुरम–रुड़की रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान अपने पदाधिकारियों संरक्षक पूरण चंद सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण सैनी, उपाध्यक्ष धीरज चावला, उपाध्यक्ष रवि खुराना, उपाध्यक्ष जफर सैफी के साथ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों और आमजन के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।
स्मार्ट वैल्यू लिमिटेड की ओर से कंपनी के डीजीएम हिमांशु टिक्कू, प्रमोद गहलोत और अब्दुल वाहिद ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। शिविर के सफल आयोजन में कंपनी के टीम लीडर सूरज शर्मा, पुष्पेंद्र पाली, रवि शर्मा, मनोज कुमार सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।


