Homeउत्तर प्रदेशमेरठसमरसता संकल्प यात्रा का डालू हेड़ा में भव्य स्वागत, कल रामलीला मैदान...

समरसता संकल्प यात्रा का डालू हेड़ा में भव्य स्वागत, कल रामलीला मैदान में महासभा

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी की समरसता संकल्प यात्रा ने आज मेरठ जिले में प्रवेश किया। गांव डालू हेड़ा में जिला अध्यक्ष हरवीर पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।यात्रा जमालपुर नगला मंदिर होते हुए, संत शिरोमणि गुरु रविदास के जयकारों के साथ जानी, फुटबॉल चौराहा होते हुए कन्वे होटल, शॉप्रिक्स मॉल पहुंची, जहां रात्रि विश्राम होगा।यह यात्रा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 685वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है। यात्रा में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश राम, सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत, साध्वी रंजना, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा शामिल हैं।27 नवम्बर को मेरठ के रामलीला मैदान में समरसता संकल्प महासभा का आयोजन होगा, जिसे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे।स्वागत में जिला महामंत्री सुभाष शर्मा, समीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुशील चौहान, मनिंदर पाल, सतवीर त्यागी, अंकुर राणा, विनय पाराशर, हरेंद्र जाटव, विनोद चौधरी, आशीष प्रताप सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular