Home Blog Page 102

परीक्षितगढ़ में पूर्व प्रधान की माता को दी श्रद्धांजलि

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़ (मेरठ)। ग्राम बहादुरपुर के पूर्व प्रधान रोहित कुमार की माता धर्मकौर (70) का बीमारी के चलते निधन हो गया था। सोमवार को उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम, पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू, पूर्व चेयरमैन अरुण जाटव, भाजपा नेता डॉ. रवि प्रकाश बंटी, डॉ. राहुल सिखेड़ा, कुलदीप मसूरी, आरके भारत, विनोद जाटव, भाजपा नेता परवीन, हिमांशु, सीएससी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा, सपा नेता किशोर वाल्मीकि, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय जाटव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र जाटव, पत्रकार रवि गौतम, युसूफ पठान सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए और शोक संवेदना व्यक्त की।

शोभित विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता की शपथ एवं रन फॉर यूनिटी का आयोजन

डा. अभिषेक डबास

नित्य संदेश, मोदीपुरम। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.के. त्यागी, कुलसचिव डॉ. पंकज राणा, विभिन्न विभागों के निदेशकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ लेकर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह आयोजन भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए प्रतिभागियों ने एक सशक्त, एकजुट और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लिया। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार को राष्ट्रीय एकता, आपसी सहयोग, अनुशासन और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.के. त्यागी ने राष्ट्रीय एकता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि देश की वास्तविक शक्ति उसकी विविधता में निहित एकता में है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की प्रगति और सामाजिक सद्भाव में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कुलसचिव डॉ. पंकज राणा ने कहा कि राष्ट्रीय एकता केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का निरंतर दायित्व है। विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के निदेशकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को सार्थक बनाया। इस पहल के माध्यम से शोभित विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय मूल्यों, एकता और सामूहिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः अभिव्यक्त किया।

सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है! सावधान रहें, लकवे (Stroke) से बचाव करें!

डा. अनिल नौसरान

नित्य संदेश। सर्दियों में विशेष रूप से अपने ब्लड प्रेशर पर ध्यान दें और निम्नलिखित सावधानियाँ अपनाएँ—

  1. ब्लड प्रेशर की नियमित जाँच करें। रोजाना सोने से पहले अपना ब्लड प्रेशर चेक करें और रीडिंग रिकॉर्ड करें।
  2. दवाइयाँ नियमित लें। यदि आप ब्लड प्रेशर की दवा ले रहे हैं, तो चिकित्सक की सलाह के अनुसार नियमित सेवन करें। अपनी मर्जी से दवा बंद न करें।
  3. नियमित चिकित्सकीय परामर्श लें। समय-समय पर अपने चिकित्सक से मिलकर ब्लड प्रेशर की समीक्षा करवाएँ।
  4. सुबह की दिनचर्या रखें। सुबह 4 बजे जागना उचित रहेगा, लेकिन पर्याप्त नींद अवश्य लें। ठंड में बहुत सुबह बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतें।
  5. नमक का सेवन सीमित रखें। अधिक नमक ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। संतुलित एवं प्राकृतिक आहार अपनाएँ।

याद रखें— हाई ब्लड प्रेशर स्ट्रोक का एक प्रमुख जोखिम कारक है। इसकी समय पर पहचान और उचित नियंत्रण से स्ट्रोक का खतरा कम किया जा सकता है।

सावधानी ही बचाव है! स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें!

Prof. (Dr.) Anil Nausaran, MBBS | MD
Cyclomed Fit India

चिकित्सकीय सुझाव: लकवे के जोखिम को कम करने के लिए नमक को सीमित करना, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और ब्लड प्रेशर का नियंत्रण अधिक महत्वपूर्ण हैं। अचानक चेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में कमजोरी या बोलने में कठिनाई हो तो तुरंत अस्पताल जाएँ।

बज़बॉल्ज़ ने चार ईजी-टू-ड्रिंक फ्लेवर्स के साथ उत्तर प्रदेश में रखा कदम

नित्य संदेश ब्यूरो

नोएडा। अपनी बॉल-शेप्ड पैकेजिंग और बोल्ड फ्लेवर्स के लिए मशहूर ईजी-टू-ड्रिंक एल्कोहलिक बेवरेज ब्रांड बज़बॉल्ज़ ने अपनी लोकप्रिय ड्रिंक रेंज पॉप.सिप.बज़. को उत्तर प्रदेश के ग्राहकों के लिए पेश किया है। यह रेंज अब नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा और कानपुर के लाइसेंसशुदा रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध होगी। बज़बॉल्ज़ ने पिछले साल दिसंबर में बेंगलुरु में कदम रखते हुए भारत में अपना कारोबार शुरू किया था। उसके बाद से कंपनी गोवा और महाराष्ट्र में भी विस्तार कर चुकी है।

बज़बॉल्ज़ के प्रेसिडेंट जेस शीरहॉन ने कहा भारत ऐसा बाजार है जिसके लिए हम लंबे समय से प्रतिबद्ध रहे हैं और उत्तर प्रदेश इस सफर का स्वाभाविक अगला पड़ाव है। यहां एक ब्रांड स्थापित करने का मतलब है ग्राहकों, व्यापार भागीदारों और अपने आसपास के समुदायों के साथ भरोसा स्थापित करना। हमने देखा है कि कैसे एल्कोहलिक पेय पीने की न्यूनतम वैध उम्र पार कर चुके उपभोक्ता फ्लेवर, सहूलियत और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं। हमने इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए भारत के लिए विशेष रेंज तैयार की है। हमें लाइसेंसीकृत रिटेल पार्टनर्स के माध्यम से उत्तर प्रदेश में बज़बॉल्ज़ को उपलब्ध कराने पर गर्व है, और हम उनके साथ मिलकर ब्रांड को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। शीरहॉन ने आगे कहा बज़बॉल्ज़ को अपनी बॉल-शेप्ड पैकिंग, 15 प्रतिशत एबीवी और सिंगल-सर्व फॉर्मेट के लिए जाना जाता है। इससे ग्राहकों को इस कैटेगरी के अन्य पारंपरिक प्रोडक्ट्स की तुलना में अलग अनुभव मिलता है। उपभोक्ता नए विकल्पों की तलाश कर रहे हैं और ऐसे में हमारे पास अपने फ्लेवर एवं अपनी सहूलियत को ज्यादा से ज्यादा बाजारों में ले जाने का व्यापक अवसर है। साथ ही हम जिम्मेदारी के साथ उपभोग को लेकर भी प्रतिबद्ध हैं।

उत्तर प्रदेश में कदम रखने के साथ ही अब भारत के कुल चार राज्यों में बज़बॉल्ज़ की उपस्थिति है। ब्रांड ने उत्तर प्रदेश में 120 रुपये की कीमत में अपनी मशहूर 180 मिली बॉल-शेप्ड पैकिंग और 15 प्रतिशत एबीवी को पेश किया है। इस सिंगल-सर्व रेंज में लोगों के पसंदीदा स्वाद को ध्यान में रखकर चार खास फ्लेवर पेश किए गए हैं, जिन्हें विशेषतौर पर भारत के लिए विकसित किया गया है।

इन फ्लेवर का मिलेगा विकल्पर : बेरी लेमन स्क्वीज़: बेरी और लेमन का एक टैंगी, जेस्टी ब्लेंड । स्ट्रॉबेरी स्क्वीज़: रिफ्रेशिंग लेमन फिनिश के साथ जूसी स्ट्रॉबेरी। चिली ग्वावा ग्रूव: एक स्वीट और स्पाइसी ग्वावा चिली का कॉम्बिनेशन। जामुन मिंट पॉप। कूल, मिंटी किक के साथ मीठी जामुन का स्वाद।

यह विस्तार ऐसे समय में किया गया है, जबकि भारत में रेडी-टू-ड्रिंक सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही उपभोक्ता लगातार सुविधाजनक एवं फ्लेवर से भरपूर फॉर्मेट को पसंद कर रहे हैं। आईडब्ल्यूएसआर के मुताबिक, 2034 तक भारत में रेडी-टू-ड्रिंक कैटेगरी में 6 प्रतिशत सीएजीआर का अनुमान है। यह वृद्धि दर कई पारंपरिक एल्कोहल कैटेगरी की वृद्धि दर की तुलना में काफी ज्यादा है।

पूरे भारत में अन्य शहरों एवं राज्यों में विस्तार की योजना के साथ बज़बॉल्ज़ अपने हर सिप में कन्वीनियंस एवं फ्लेवर का अनूठा मेल दे रही है। बज़बॉल्ज़ केवल उन वयस्कों के लिए है, जो इस तरह के पेय पीने के लिए न्यूनतम वैध उम्र की सीमा पार कर चुके हैं। कृपया जिम्मेदारी के साथ सेवन करें।

रजत जयंती पर डीपीएस मेरठ का सांस्कृतिक समारोह, ‘कहानियाँ जीवंत हो उठती हैं’ विषय पर विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुति

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दिल्ली पब्लिक स्कूल, मेरठ का रजत जयंती समारोह कला, संस्कृति और सृजनात्मकता के भव्य संगम का साक्षी बना। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यपाल गुजरात आचार्य देवव्रत ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ किया।

समारोह की विषयवस्तु ‘कहानियाँ जीवंत हो उठती हैं’ रही। विद्यार्थियों ने विभिन्न कहानियों एवं लोकप्रिय पात्रों को अभिनय, नृत्य, संगीत, संवाद और नाट्य-अभिव्यक्ति के माध्यम से मंच पर साकार किया। मुख्य अतिथि आचार्य देवव्रत ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, भारतीय संस्कृति, प्रकृति-प्रेम तथा मानवीय मूल्यों से जुड़ने पर बल दिया। उन्होंने ज्ञान के साथ चरित्र, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रबंधन समिति की सदस्या डॉ. सुदीप्ता घोष, सह-उपाध्यक्षा शशि सिंह, प्रबंधक अतुल कुमार सिंह सहित प्रबंधन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सह-उपाध्यक्षा शशि सिंह ने कहा कि रजत जयंती वर्ष विद्यालय की गौरवपूर्ण यात्रा की उपलब्धियों के स्मरण के साथ भविष्य की संभावनाओं की ओर बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रबंधक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि रजत जयंती समारोह विद्यालय के लिए विशेष एवं गौरवपूर्ण अवसर रहा।

प्रधानाचार्य मनीष सेक्सरिया ने बताया कि 25 वर्षों की यात्रा में विद्यालय ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है। उप-प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा भारद्वाज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।