Home Blog Page 112

नगला गोसाई में तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू, राज्यसभा सांसद ने किया उद्घाटन

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नगला गोसाई में शनिवार को निर्मित शूटिंग रेंज में तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया।

उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल, राइफल शूटिंग रेंज की प्रशंसा करते हुए कहा कि गांव-देहात से निकलने वाली प्रतिभाएं ही आगे चलकर क्षेत्र व देश का नाम रोशन करती हैं। खेलकूद से ही ग्राम क्षेत्र की पहचान होती है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सरिता सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त कर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन चौधरी अरुण कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर एससी-एसटी आयोग सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी, डॉ. आशाराम, धीरेंद्र सिंह, अरुण सिंघल, एडीओ पंचायत रामनरेश, लक्ष्मी सैनी, राजीव भाटी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

आयुक्त कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी रत्न कुमार को दी गई विदाई

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आयुक्त कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी पद पर कार्यरत रत्न कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और योगदान की सराहना की और आभार व्यक्त किया। पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, वाहनों के खिलाफ चलेगा संयुक्त अभियान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में ध्वनि प्रदूषण को लेकर बैठक हुई।

डीएम ने निर्देश दिए कि परिवहन और पुलिस विभाग संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाकर प्रेशर हॉर्न, पटाखा साइलेंसर और तेज आवाज वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें। मानक से अधिक तेज डीजे बजाने वालों पर चालान होगा। उन्होंने स्कूलों, अस्पतालों और संवेदनशील क्षेत्रों के 100 मीटर दायरे में नो-हॉर्न जोन के बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ, एडीएम भू-अध्याप्ति, अपर नगर आयुक्त, एआरटीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई भावपूर्ण विदाई

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पुलिस लाइन मेरठ स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन की उपस्थिति में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित हुआ।

समारोह में 8 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया और प्रशस्ति पत्र व ट्रॉली बैग प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। परिजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मी –

  1. उ.नि. मगन सिंह – डायल 112
  2. उ.नि. बनवारी लाल शर्मा – पुलिस लाइन
  3. उ.नि. भगवान सिंह – थाना मवाना
  4. मु.आ. लोकेश कुमार सिंह – थाना सरधना
  5. मु.आ. विजय कुमार – पुलिस लाइन
  6. मु.आरक्षी सत्यपाल सिंह – थाना खरखौदा
  7. आरक्षी श्रवण कुमार शर्मा – पुलिस लाइन
  8. मु.आरक्षी संजय सिंह पंवार – पुलिस लाइन

व्यवस्थाएं प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह द्वारा सुनिश्चित कराई गईं।

जनगणना 2026 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर पंचायत के तत्वावधान में विकास खंड सभागार में जनगणना प्रगणकों का जनगणना 2026 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया, जिसका उद्घाटन चेयरमैन हिटलर त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके एवं माल्यार्पण करके किया।

इस मौके पर उद्घाटनकर्ता मुख्य अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के पूर्ण निष्पक्षता के साथ जनगणना करें और पूरी ईमानदारी लग्न से कार्य को पूर्ण करें यही कामना करते हैं वहीं नगर से स्वच्छ भारत मिशन के नगर के ब्रांड एम्बेसडर विष्णु अवतार रुहेला ने संचालन करते हुए जनगणना 2026 के दूसरे चरण के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि जनगणना केवल लोगों की संख्या गिनने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश के विकास, योजना निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने का एक महत्वपूर्ण आधार है यह जनगणना 1 दिसम्बर से 4 जनवरी तक घर घर जाकर की जायेगी।

मास्टर ट्रेनर मृत्युंजय वशिष्ठ एवं पुलकित गोयल ने सभी प्रगणकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जिसमे छवि त्रिपाठी, अशोक कुमार, पंकज गोयल, रेखा यादव, मुकेश कुमार, लीना प्रदीप आदि ने विशेष जानकारी प्राप्त किया वहीं वरिष्ठ लिपिक संदीप गौतम, अजय गुप्ता, पवन त्यागी,विशाल यादव चंद्र सैन आदि उपस्थित रहे।