Home Blog Page 136

व्यवस्थित बाजार को लेकर व्यापार संघ की बैठक

नित्य संदेश ब्यूरो

मोदीपुरम। व्यवस्थित बाजार कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को पल्लव टावर में व्यापार संघ की बैठक अध्यक्ष डीके चौहान की अध्यक्षता में हुई। संचालन महामंत्री रविंद्र शर्मा ने किया।

बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर देशवाल, थाना अध्यक्ष पल्लवपुरम भरत सारस्वत, एसआई विनय कुमार और पार्षद विक्रांत ढाका विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में व्यापारियों ने दीपावली त्योहार पर जाम की समस्या, ट्रैफिक व्यवस्था, बाजार में नई लाइटों और वाहन पार्किंग की व्यवस्था को लेकर अपनी समस्याएं रखीं और समाधान पर चर्चा की। इस दौरान संरक्षक पूर्ण चंद सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र सैनी, कोषाध्यक्ष तरुण विज, उपाध्यक्ष धीरज चावला, रवि खुराना, डॉ. भूपेंद्र सिंह, जफर सैफी, राजेंद्र चौहान आदि व्यापारी मौजूद रहे।

महिलाएं भी बन सकती हैं देश की प्रहरी: शाहीन परवेज

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एडवोकेट एवं सामाजिक कार्यकर्ता शाहीन परवेज ने मंगलवार को सेक्टर-9 शास्त्रीनगर स्थित अपने आवास पर महिलाओं की जागरूकता बैठक आयोजित की।

बैठक को संबोधित करते हुए शाहीन परवेज ने कहा कि देश की सुरक्षा केवल सेना-पुलिस की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है। महिलाएं भी राष्ट्र की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा सकती हैं, इसके लिए सेना या पुलिस में होना जरूरी नहीं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे घर, मोहल्ले और कार्यस्थल के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और अफवाह फैलाने के बजाय पुलिस या प्रशासन को सूचना दें। जरूरत पर 112 नंबर पर कॉल करें। उन्होंने कहा कि किसी को धर्म, जाति या पहनावे के आधार पर संदिग्ध न मानें, सूचना हमेशा तथ्यों पर आधारित हो।

शाहीन ने बताया कि वे पूरे मेरठ शहर में “जागरूक नागरिक, सुरक्षित भारत” जन-जागरूकता अभियान चलाएंगी। बैठक में रेशमा खान, महक, नीलम, तबस्सुम, शाहीदा, मुसर्रत, फरजाना, निहारिका, भावना, रंजना, शिवानी आदि मौजूद रहीं।

ग्राम जाटोला में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, सहारनपुर की टीम बनी चैंपियन

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़।क्षेत्र के ग्राम जाटोला में ग्रामीणों द्वारा वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल में अश्वनी सहारनपुर की टीम विजेता रही, जबकि विश्व ताल्हा की टीम उपविजेता रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी व भावी प्रत्याशी अमित गुर्जर नारंगपुर ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सपा नेता डॉ. रणवीर, मास्टर रामपाल, सुनील धाम, शंकरपाल, प्रधान नरेंद्र, योगेंद्र, जयकरण, नीलू महाराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रोहित प्रधान की माता धर्मकौर का निधन, अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग हुए शामिल

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ। क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी रोहित प्रधान की माता धर्मकौर (70) का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर किया गया।

इस दुख की घड़ी में उनकी शव यात्रा में पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, प्रधान नुरुल्लाह खान, राजन सिंह खजूरी, प्रधान अजय सागर, डॉ. राहुल सिखेड़ा, बसपा नेता विमल कुमार, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप मंसूरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजन वर्मा, पत्रकार रवि गौतम सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामकथा का आयोजन

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। महर्षि वाल्मीकि में जयंती के अवसर परीक्षितगढ़ नगर के मवाना स्टैण्ड स्थित वाल्मीकि मंदिर पर अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में हनुमान चालीसा संग संगीतमय रामकथा का आयोजन किया गया जिसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने राम कथा सुनाई

वही महर्षि वाल्मीकि के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन करते हुए कहा कि राम जी का उल्टा नाम जपते जपते वाल्मीकि त्रिकालदर्शी ऋषि बन गये उन्होंने रामायण जैसा महान ग्रन्थ भगवान राम के जीवन काल मे ही रचा माता सीता को अपने आश्रम में स्थान दिए और उनके पुत्रों लव कुश को गीत संगीत आदि की शिक्षा दी और श्री राम के सामने उन्हीं की कथा प्रस्तुत कराई ऐसे महान परम ज्ञानी महर्षि वाल्मीकि को शत शत नमन करते हैं

राम कथा में रामनारायण शर्मा, कपिल यादव, निशांत गर्ग ने भी एक से बढ़कर एक भजन सुनाए और राम गुणगान किया इस अवसर पर पवन लोहारे, कपिल वाल्मीकि, पवन शर्मा, किशोर वाल्मीकि, समस्त महर्षि वाल्मीकि मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं नगर वासी मौजूद रहे