Home Blog Page 142

ऋषभ, राधा गोविंद और बीएनजी पहुंचे सेमीफाइनल में

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को अंडर 14 वर्ग में तीन मैच हुए। मैच के बाद ऋषभ एकेडमी स्कूल, राधा गोविंद और बीएनजी इंटर नेशनल स्कूल की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पहले मैच में ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। इसमें अर्थ ने 40, राम ने 40, सार्थक ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में अक्षित ने दो, विवान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएनजी की टीम 172 पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से विवान ने 53, लव ने 40, शौर्य ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में सारस्वत ने दो, अर्थ ने तीन, आईश ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच लव रहे।

दूसरे मैच में ऋषभ एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 170 रन बनाए। इसमें अभय ने 40, आदित्य ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में अंशुमन ने 4, शाद ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम ने 18वें ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से समर्थ ने 45, युवराज ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में अभय ने दो, देव ने दो विकेट लिए।

तीसरे मैच में ऋषभ की टीम ने 20 ओवर में 162 रन बनाए। इसमें वंशिका ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में युग ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दर्शन एकेडमी की टीम ने 19वें ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से अरनव ने 40, बंकु ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्दुल ने दो, रियांश ने दो, अली ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच युग रहे। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को सेमीफाइनल मैच होगा।

सुभारती विधि संस्थान में सीनियर-जूनियर विद्यार्थियों के बीच संवाद से मजबूत होगा शैक्षणिक रिश्ता

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के सरदार पटेल सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विधि विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक संवाद, सहपाठी शिक्षण और व्यावसायिक मार्गदर्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ और नवप्रवेशित विद्यार्थियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना, रैगिंग मुक्त एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण विकसित करना तथा विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक माहौल से सहज रूप से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन सुभारती विधि संस्थान के निदेशक न्यायमूर्ति राजेश चंद्र (पूर्व न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, उत्तर प्रदेश) के निर्देशन तथा संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रीना बिश्नोई के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की एंटी-रैगिंग समिति के शिक्षक सदस्य हर्षित और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य आशुतोष देशवाल ने संयुक्त सत्र की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ और कनिष्ठ विद्यार्थियों के बीच आपसी संवाद और सहयोग से विश्वास का वातावरण बनता है। इससे नवप्रवेशित विद्यार्थियों की झिझक दूर होती है और वे बिना किसी भय के अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने एक-एक करके अपना परिचय दिया और वरिष्ठ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ संवाद किया। इस पहल से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को अपने वरिष्ठ साथियों के अनुभवों से सीखने, सवाल पूछने और अपनी जिज्ञासाएं साझा करने का अवसर मिला। साथ ही, विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग, मित्रता और सामूहिक अध्ययन की भावना को प्रोत्साहन मिला।

न्यायमूर्ति राजेश चंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि विधि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, नैतिकता और उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने की सतत यात्रा है। उन्होंने विद्यार्थियों को आपसी संवाद, सहयोग और सामूहिक अध्ययन के माध्यम से एक जिम्मेदार एवं सक्षम विधि व्यवसायी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आपसी सम्मान और सहयोग के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

वहीं, प्रो. (डॉ.) रीना बिश्नोई ने विद्यार्थियों को संयुक्त सत्र का अधिकतम लाभ उठाने और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विधि के विद्यार्थियों के लिए जिज्ञासा, अनुशासन और उत्कृष्टता के साथ न्याय, निष्ठा एवं निष्पक्षता जैसे मूल्यों को अपनाना बेहद आवश्यक है। ये मूल्य उनके शैक्षणिक विकास के साथ-साथ भविष्य के व्यावसायिक जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी शंकाओं को खुलकर व्यक्त करना चाहिए और सीखने के प्रत्येक अवसर का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

यह संयुक्त सत्र विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक संबंध स्थापित करने, रैगिंग मुक्त शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने तथा उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ

सुभारती विश्वविद्यालय में कार्यशाला के दौरान तकनीकी दक्षता, संचार कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयारी पर दिया गया जोर

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से बीटेक सीएसई एवं आईटी के विद्यार्थियों के लिए ‘एम्प्लॉयबिलिटी एंड स्किल डेवलपमेंट’ (रोजगार क्षमता एवं कौशल विकास) विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक रोजगार बाजार की आवश्यकताओं से परिचित कराना तथा बेहतर करियर निर्माण के लिए जरूरी कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता डेटा एनालिस्ट, एआई एवं मशीन लर्निंग ट्रेनर तथा टेक्नोलॉजी कंसल्टेंट लखविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर बढ़ाने, व्यावसायिक दक्षता विकसित करने और उभरती तकनीकों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता सफलता के लिए पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों के पास तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक ज्ञान, प्रभावी संचार कौशल और समस्या-समाधान की क्षमता होना भी आवश्यक है। उद्योग की जरूरतों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने वाले विद्यार्थी बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त कर सकते हैं। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को उद्योग जगत की बदलती जरूरतों और रोजगार के लिए आवश्यक कौशलों से अवगत कराया गया। संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। श्री लखविंदर सिंह ने उन्हें निरंतर सीखने, व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और समय के साथ अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि तकनीकी ज्ञान के साथ सीखने की ललक और व्यावसायिक व्यवहार भी करियर में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम का समन्वय इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया। इसके सफल आयोजन में सीएसई एवं आईटी विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण गर्ग तथा इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मनोज कपिल का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। कार्यशाला ने विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल, उद्योग की अपेक्षाओं और निरंतर व्यावसायिक विकास के महत्व से परिचित कराया। साथ ही, उन्हें अपने कौशल को निखारने और भविष्य की रोजगार संबंधी चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर तैयारी करने की प्रेरणा मिली।

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना भावनपुर, थाना इंचौली और स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लू-बक्सर मोड़ पर दो लोग अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। पुलिस के पकड़ने पर दोनों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिली जानकारी पर आशियाना कॉलोनी, थाना इंचौली स्थित एक मकान पर दबिश देकर तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

जिनके पास से 06 निर्मित तमंचे .315 बोर, 11 अर्धनिर्मित तमंचे, 04 जिंदा व 02 खोखा कारतूस तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण, ग्राइंडर, ड्रिल मशीन व कच्चा माल बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम सलीमुद्दीन पुत्र रज्जाक, संतरपाल पुत्र बोदल सिंह, मेहराजुद्दीन पुत्र मुंशी, सारून पुत्र इशाक, राशिद पुत्र मेहराजुद्दीन बताया। सभी के विरुद्ध थाना भावनपुर में मुकदमा संख्या 403/2026 धारा 109(1)/111(1) बीएनएस व आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

NCRTC Receives Award for Best Passenger Services and Satisfaction in Urban Mobility India Conference and Expo 2026

Nitya Sandesh Bureau

new delhi: NCRTC has been conferred with an award for the best passenger services and satisfaction for the Delhi-Meerut Namo Bharat corridor at the 19th Urban Mobility India (UMI) Conference and Expo 2026, held at Bhubaneshwar, Odisha. The award was presented by Shri Manohar Lal, Hon’ble Minister of Housing and Urban Affairs & Power to Shri Shalabh Goel, Managing Director, NCRTC under the category Metro Rail with the Best Passenger Service and Satisfaction.

The recognition comes as Namo Bharat continues to gain traction as a preferred mode of regional transport. Since the phased commencement of operations from October 2023, the corridor has recorded over 4.8 crore passenger journeys and now serves more than 1.1 lakh commuters daily. With the record of highest-ever single-day ridership of over 1.68 lakh passengers, it is reflecting the growing use of regional rail for everyday travel across the region. Prime Minister recently cited the corridor as a benchmark for positive governance, commending its adherence to project timelines, and 160 kmph operational speed. He also lauded the 99.9 percent punctuality of the Delhi–Meerut Namo Bharat train.

Namo Bharat has not just made travel between Delhi, Ghaziabad and Meerut significantly faster, reduced travel time between comfortable & air-conditioned coaches, timely train operations, modern stations and convenient interchange facilities have also made regional journeys more feasible for commuters travelling for work, education, business and other purposes. The service has also provided an alternative to road travel, particularly during congestion and extreme weather conditions that affect journeys. The corridor’s integration with other public transport networks like Metro, Indian Railways, interstate bus terminals and city buses is central to this experience. The first-of-its-kind integration of Meerut Metro services over the same infrastructure further strengthens connectivity across the region.

Adding to this achievement, NCRTC also secured first prize for its exhibition at UMI 2026, where it showcased the evolution of the Delhi–Meerut Namo Bharat corridor and the way it is transforming regional mobility. The exhibition highlighted the system’s modern infrastructure, advanced technology, multimodal integration and Transit-Oriented Development (TOD) initiatives. This is the second year in a row that NCRTC has won the award for ‘Best Exhibitor’ at UMI.

Beyond improving individual journeys, Namo Bharat is strengthening the links between major urban centres and the surrounding region. A shift in demographics is being observed where working professionals working in Delhi are relocating to their hometowns in NCR. Faster connectivity is making employment and educational destinations more accessible. Areas around stations are also seeing development across residential, commercial and service sectors, reinforcing the potential of regional rail to shape more connected urban growth.