Home Blog Page 166

डीएम-एसएसपी ने खेल स्टेडियम मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मेधा रूपम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के खेल स्टेडियम स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस बल, सीसीटीवी, बैलेट पेपर व्यवस्था और मतदाताओं की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्नातक और शिक्षक खंड चुनाव को लेकर सपा की तैयारी तेज, मतदाता पर्ची बनाई गईं

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ-सहारनपुर स्नातक खंड और शिक्षक खंड चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है।

शुक्रवार को बस्ता, माधवपुरम सेक्टर-3 में भाग संख्या 178 स्नातक एवं भाग संख्या 50 शिक्षक खंड के प्रत्याशियों के लिए मतदाता पर्ची बनाई गईं। इस दौरान सपा दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष चौधरी आस मौहम्मद, समाजवादी व्यापार सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजु पंडित, सपा पार्षद दल के पूर्व नेता अफजाल सैफी, महानगर सपा उपाध्यक्ष रजत टोंक, साहिल बहनवाल, आशु श्रीवास्तव, गीता तोमर, शिल्पा, सुमिता, अंजु पाल, मेहरोज, मनीषा आनंद आदि मौजूद रहे।

मोबाइल छिनैती का खुलासा, पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस और स्वाट टीम नगर ने मोबाइल छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दोनों बदमाश बाइक फिसलने से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को वशीम निवासी बनियावाला खेत, रसीद नगर से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओप्पो मोबाइल छीन लिया था। नूरनगर कट के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक पर आए दोनों ने पुलिस पर फायर किया और भागने लगे। पीछा करने पर बाइक फिसल गई, जिससे दोनों घायल हो गए।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमन उर्फ घोड़ी पुत्र शकील निवासी लिसाड़ी गेट और अब्दुल समद उर्फ सोनू पुत्र मोहम्मद मुस्तफा निवासी श्यामनगर, लिसाड़ी गेट के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया ओप्पो मोबाइल, एक अवैध तमंचा .315 बोर, नाल में फंसा खोखा कारतूस, मोबाइल स्क्रैप से भरा बोरा और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की काले रंग की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश काम्बोज, स्वाट टीम प्रभारी मनीष शर्मा, हिमांशु भारद्वाज, प्रदीप कुमार, सिद्धांत कुमार और गौरव कुमार शामिल रहे।

मोबाइल छिनैती गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई में मोबाइल छिनैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भाग रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। भागने के दौरान बाइक फिसलने से एक बदमाश घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, 22/23 अक्टूबर की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि छिनैती में संलिप्त दो संदिग्ध बाइक से कैंट रेलवे स्टेशन की ओर आ रहे हैं। रेलवे पटरी के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस पर आए दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर बाइक फिसल गई, जिससे शादाब उर्फ बाबू पुत्र मौ. सईद निवासी तारापुरी, थाना लिसाड़ी गेट घायल हो गया। उसका साथी सुहैल पुत्र सलाउद्दीन निवासी शालीमार गार्डन, थाना लिसाड़ी गेट भी मौके से पकड़ा गया।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक एप्पल आईफोन, एक रियलमी और एक सैमसंग मोबाइल, एक हजार रुपये नकद, एक अवैध तमंचा .315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस, बिना नंबर की बाइक और प्लास्टिक के कट्टे में भारी मात्रा में टूटे मोबाइलों के पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस ने थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, स्वाट टीम प्रभारी मनीष शर्मा सहित सचिन यादव, अभिलाष कुमार, विनोद कुमार, योगेश बाबू, सतेन्द्र कुमार, अमित कुमार और खुशवन्त सिंह शामिल रहे।

रोटरी क्लब मेरठ की पारिवारिक सभा में भक्ति और गरबा-डांडिया का संगम

शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। आईएमए सभागार में नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में भव्य पारिवारिक सभा का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. सतीश चंद शर्मा द्वारा अध्यक्ष रोटेरियन संजय शर्मा को कॉलर पहनाकर हुआ। अध्यक्ष के आह्वान पर वंदे मातरम् गायन एवं दीप प्रज्ज्वलन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ हुआ। मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन तृप्ति मित्तल ने किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत एन राशि अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत राम स्तुति से हुई। इसके बाद एन सपना अग्रवाल व एन ऋतु अग्रवाल ने रोचक अंताक्षरी प्रतियोगिता कराई। वहीं एन एकता गोयल, एन डॉली वर्मा, एन कंचन गर्ग, एन रिखिता गोयल व एन नीलम शर्मा ने महिषासुर मर्दिनी स्तुति की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इसके उपरांत रोटेरियन शशि शर्मा, रोटेरियन प्रियंका सिंघल, रोटेरियन कुसुम बंसल, एन वसंती रविचंद्रन, एन अर्चना याग्ने, एन शिखा शर्मा, एन रेखा जैन सहित अन्य सदस्यों ने गरबा का शुभारंभ किया, जिसके बाद पूरा सभागार डांडिया और गरबा के रंग में रंग गया। अंत में अध्यक्ष रोटेरियन संजय शर्मा एवं सचिव मनोज सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी ने सुरुचिपूर्ण रात्रिभोज का आनंद लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पीपी रोटेरियन अजय कुमार, पीपी रोटेरियन संजय मित्तल, पीपी रोटेरियन नीरज कुमार, पीपी रोटेरियन राजेश अग्रवाल, पीपी रोटेरियन आकाश जैन, रोटेरियन एस रविचंद्रन, रोटेरियन राजीव शर्मा, रोटेरियन नितिन गोयल, रोटेरियन शशि शर्मा, रोटेरियन प्रियंका सिंघल, एन लता गुप्ता, एन उषा रानी व एन वत्सला सिंघल आदि का विशेष सहयोग रहा।