Home Blog Page 178

इंसान के भीतर का रावण

दशहरा हमें केवल रावण के पुतले का दहन करना नहीं सिखाता, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि हमारे भीतर छिपी बुराइयों को पहचानकर उन्हें समाप्त करना ही सच्चे अर्थों में विजयादशमी मनाना है।
रामायण में रावण के दस सिरों को प्रतीकात्मक रूप से मनुष्य के भीतर मौजूद दस बुराइयों से जोड़कर भी देखा जा सकता है। जब तक मनुष्य अपने भीतर की बुराइयों पर विजय प्राप्त नहीं करता, तब तक उसका वास्तविक विकास अधूरा रहता है।

  1. अहंकार का रावण
  • स्वयं को दूसरों से श्रेष्ठ समझना।
  • अपनी गलती स्वीकार न करना।
  • दूसरों का अपमान करना।

समाधान: विनम्रता अपनाएँ, दूसरों की बात सुनें और अपनी गलतियों को स्वीकार करना सीखें।

  1. क्रोध का रावण
  • छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना।
  • गुस्से में अपशब्द बोलना।
  • अपने क्रोध से दूसरों को दुख पहुँचाना।

समाधान: बोलने से पहले कुछ क्षण रुकें, गहरी साँस लें और समस्या का समाधान शांति से खोजें।

  1. लालच का रावण
  • आवश्यकता से अधिक पाने की इच्छा रखना।
  • दूसरों के अधिकार छीनना।
  • धन और वस्तुओं को ही जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य मानना।

समाधान: संतोष का भाव विकसित करें, ईमानदारी से काम करें और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करें।

  1. ईर्ष्या का रावण
  • दूसरों की सफलता से दुखी होना।
  • दूसरों की खुशियों को देखकर जलना।
  • किसी को आगे बढ़ते देखकर उसे रोकने का प्रयास करना।

समाधान: दूसरों की सफलता से प्रेरणा लें और अपनी क्षमताओं को विकसित करने पर ध्यान दें।

  1. कामना और अनियंत्रित इच्छाओं का रावण
  • अपनी इच्छाओं को ही सबसे महत्त्वपूर्ण मानना।
  • दूसरों की भावनाओं और सहमति की उपेक्षा कर, अपनी इच्छा पूरी करने के लिए गलत रास्ता अपनाना बहुत गलत है।

समाधान: आत्मसंयम के साथ, दूसरों की गरिमा का सम्मान करें और अपनी इच्छाओं को नैतिकता के अनुसार दिशा दें।

  1. झूठ का रावण
  • अपने स्वार्थ के लिए झूठ बोलना।
  • अपनी गलती छिपाने के लिए दूसरों को दोष देना।
  • लोगों के विश्वास को तोड़ना।

समाधान: सत्य बोलने का साहस रखें, अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करें और अपने व्यवहार में पारदर्शिता रखें।

  1. घृणा का रावण
  • जाति, धर्म, भाषा, लिंग या आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव करना और दूसरों के प्रति नफरत रखना।
  • किसी व्यक्ति को उसकी पहचान के कारण कमतर समझना।

समाधान: समानता, करुणा और मानवीय गरिमा को महत्त्व दें। प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें।

  1. स्वार्थ का रावण
  • केवल अपने लाभ के बारे में सोचना और दूसरों की परेशानियों के प्रति संवेदनहीन रहना।
  • अपने फायदे के लिए दूसरों का नुकसान करना।

समाधान: दूसरों की सहायता करें, अपनी जिम्मेदारियाँ निभाएँ और व्यक्तिगत लाभ के साथ सामूहिक हित का भी ध्यान रखें।

  1. बदले की भावना का रावण
  • किसी की गलती को जीवनभर याद रखकर, हर अपमान का बदला लेने की इच्छा रखना भी रावण का ही एक सिर है।
  • पुराने विवादों को बार-बार बढ़ावा देना।

समाधान: क्षमा करना सीखें, लेकिन अपनी सीमाएँ भी निर्धारित करें। अन्याय होने पर बदला लेने के बजाय उचित और शांतिपूर्ण तरीके से न्याय प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।

  1. अन्याय और गलत कार्यों का समर्थन करने वाला रावण
  • गलत होते देखकर भी चुप रहना भी रावण का एक प्रतिरूप है।
  • अपने प्रिय व्यक्ति की गलती को सही ठहराना।
  • कमजोर व्यक्ति के साथ हो रहे अन्याय की अनदेखी करना।

समाधान: सत्य और न्याय का साथ दें। अन्याय का विरोध विवेकपूर्ण तरीके से करें और जरूरत पड़ने पर जिम्मेदार व्यक्तियों से सहायता लेना उचित है।

कुछ और रावण, जो हमारे भीतर छिपे हो सकते हैं
इन दस बुराइयों के अलावा भी कुछ ऐसी कमजोरियाँ हैं, जिन पर विजय पाना आवश्यक है:

  • अभिमान
  • दिखावा
  • चुगली
  • संकीर्ण सोच
  • असहिष्णुता
  • जिम्मेदारी से भागना
  • दूसरों को नियंत्रित करने की इच्छा
  • भेदभाव
  • गलत बात पर चुप्पी
    याद रखिए, मनुष्य की कमजोरी उसकी पहचान नहीं होती। अपनी गलती को पहचानकर स्वयं में सुधार करना ही उसकी वास्तविक शक्ति है।
    अपने भीतर के रावण को कैसे नष्ट करें
  • आत्मचिंतन: अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेना, अपनी गलती का दोष दूसरों पर डालने के बजाय उसे स्वीकार करना। गलती स्वीकार करना कमजोरी नहीं, बल्कि सुधार की पहली सीढ़ी है।
  • सकारात्मक सोच: हमारे विचार हमारे व्यवहार को प्रभावित करते हैं। इसलिए किसी के प्रति नकारात्मक विचार आने पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय उसके कारण को समझने का प्रयास करें।
  • अच्छे संस्कार और सही संगति: ऐसे लोगों के साथ समय बिताएँ जो ईमानदारी, संवेदनशीलता, परिश्रम और अच्छे व्यवहार को महत्त्व देते हैं।
  • प्रतिदिन एक बुराई पर विजय: एक ही दिन में सभी कमजोरियों को समाप्त करने का दबाव मानव जीवन में संभव नहीं। प्रतिदिन अपने व्यवहार में एक छोटा-सा सुधार करने का संकल्प लेना ही अपने भीतर के रावण का वध करना है।

– शीला बड़ोदिया
इंदौर (म.प्र.)

जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘रश्मिरथी’ का आयोजन

सूरज कुमार

नित्य संदेश, मेरठ। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव ‘रश्मिरथी’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलए मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि विवेक रस्तोगी, मेरठ स्कूल फेडरेशन अध्यक्ष राहुल केसरवानी, मिस यूनिवर्स डिवा इंडिया 2022 निशा मौर्य, मिस फेस ऑफ सिटी मेरठ 2026 कृति शेरावत, विद्यालय के चेयरमैन डॉ. बृजभूषण, निदेशक संदीप गोयल, संजय गोयल, सचिन गोयल तथा प्रधानाचार्या स्वीटा ओझा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

वार्षिकोत्सव का विषय महान कवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध कृति ‘रश्मिरथी’ रहा। छात्र-छात्राओं ने सहयोग, मित्रता, दानशीलता, मानवता और एकता जैसी भावनाओं को कर्ण के जन्म, नदी में प्रवाह, अधिरथ के घर पालन, शिक्षा और परशुराम द्वारा शाप, दान के लिए संघर्ष, दुर्योधन से मित्रता और कवच-कुंडल दान के प्रसंगों के माध्यम से मंच पर जीवंत किया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। चेयरमैन डॉ. बृजभूषण ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या स्वीटा ओझा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और प्रगति रिपोर्ट के माध्यम से विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

इंसान के भीतर का रावण

नित्य संदेश। दशहरा हमें केवल रावण के पुतले का दहन करना नहीं सिखाता, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि हमारे भीतर छिपी बुराइयों को पहचानकर उन्हें समाप्त करना ही सच्चे अर्थों में विजयादशमी मनाना है।रामायण में रावण के दस सिरों को प्रतीकात्मक रूप से मनुष्य के भीतर मौजूद दस बुराइयों से जोड़कर भी देखा जा सकता है। जब तक मनुष्य अपने भीतर की बुराइयों पर विजय प्राप्त नहीं करता, तब तक उसका वास्तविक विकास अधूरा रहता है।

1. अहंकार का रावण

स्वयं को दूसरों से श्रेष्ठ समझना। अपनी गलती स्वीकार न करना।दूसरों का अपमान करना। विनम्रता अपनाएँ, दूसरों की बात सुनें और अपनी गलतियों को स्वीकार करना सीखें।

2. क्रोध का रावण

छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना। गुस्से में अपशब्द बोलना।अपने क्रोध से दूसरों को दुख पहुँचाना। बोलने से पहले कुछ क्षण रुकें, गहरी साँस लें और समस्या का समाधान शांति से खोजें।

3. लालच का रावण

आवश्यकता से अधिक पाने की इच्छा रखना।दूसरों के अधिकार छीनना।धन और वस्तुओं को ही जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य मानना। संतोष का भाव विकसित करें, ईमानदारी से काम करें और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करें।

4. ईर्ष्या का रावण

दूसरों की सफलता से दुखी होना।दूसरों की खुशियों को देखकर जलना।किसी को आगे बढ़ते देखकर उसे रोकने का प्रयास करना। दूसरों की सफलता से प्रेरणा लें और अपनी क्षमताओं को विकसित करने पर ध्यान दें।

5. कामना और अनियंत्रित इच्छाओं का रावण

अपनी इच्छाओं को ही सबसे महत्त्वपूर्ण मानना।दूसरों की भावनाओं और सहमति की उपेक्षा कर,अपनी इच्छा पूरी करने के लिए गलत रास्ता अपनाना बहुत गलत है। आत्मसंयम केसाथ, दूसरों की गरिमा का सम्मान करें और अपनी इच्छाओं को नैतिकता के अनुसार दिशा दें।

6. झूठ का रावण

अपने स्वार्थ के लिए झूठ बोल, अपनी गलती छिपाने के लिए दूसरों को दोष देना,लोगों के विश्वास को तोड़ना। सत्य बोलने का साहस रखें, अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करें और अपने व्यवहार में पारदर्शिता रखें।

7. घृणा का रावण

जाति, धर्म, भाषा, लिंग या आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव करना और दूसरों के प्रति नफरत रखना।किसी व्यक्ति को उसकी पहचान के कारण कमतर समझना। समानता, करुणा और मानवीय गरिमा को महत्त्व दें। प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें।

8. स्वार्थ का रावण

केवल अपने लाभ के बारे में सोचना और दूसरों की परेशानियों के प्रति संवेदनहीन रहना।अपने फायदे के लिए दूसरों का नुकसान करना। दूसरों की सहायता करें, अपनी जिम्मेदारियाँ निभाएँ और व्यक्तिगत लाभ के साथ सामूहिक हित का भी ध्यान रखें।

9. बदले की भावना का रावण

किसी की गलती को जीवनभर याद रख कर, हर अपमान का बदला लेने की इच्छा रखना अभी रावण का ही एक सिर है।पुराने विवादों को बार-बार बढ़ावा देना।क्षमा करना सीखें, लेकिन अपनी सीमाएँ भी निर्धारित करें। अन्याय होने पर बदला लेने के बजाय उचित और शांतिपूर्ण तरीके से न्याय प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।

10. अन्याय और गलत कार्यों का समर्थन करने वाला रावण

गलत होते देखकर भी चुप रहना अभी रावण का एक प्रतिरूप है,अपने प्रिय व्यक्ति की गलती को सही ठहराना।कमजोर व्यक्ति के साथ हो रहे अन्याय की अनदेखी करना। सत्य और न्याय का साथ दें। अन्याय का विरोध विवेकपूर्ण तरीके से करें और जरूरत पड़ने पर जिम्मेदार व्यक्तियों से सहायता लेना उचित है।

कुछ और रावण, जो हमारे भीतर छिपे हो सकते हैं

इन दस बुराइयों के अलावा भी कुछ ऐसी कमजोरियाँ हैं, जिन पर विजय पाना आवश्यक है। अभिमान, दिखावा, चुगली, संकीर्ण सोच, असहिष्णुता, जिम्मेदारी से भागना, दूसरों को नियंत्रित करने की इच्छा, भेदभाव, गलत बात पर चुप्पी। याद रखिए, मनुष्य की कमजोरी उसकी पहचान नहीं होती। अपनी गलती को पहचानकर स्वयं में सुधार करना ही उसकी वास्तविक शक्ति है।

अपने भीतर के रावण को कैसे नष्ट करें

आत्मचिंतन, अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेना, अपनी गलती का दोष दूसरों पर डालने के बजाय उसे स्वीकार करना ,गलती स्वीकार करना कमजोरी नहीं, बल्कि सुधार की पहली सीढ़ी है। हमारे विचार हमारे व्यवहार को प्रभावित करते हैं। इसलिए किसी के प्रति नकारात्मक विचार आने पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय उसके कारण को समझने का प्रयास करें।

अच्छे संस्कार और सही संगति

ऐसे लोगों के साथ समय बिताएँ जो ईमानदारी, संवेदनशीलता, परिश्रम और अच्छे व्यवहार को महत्त्व देते हैं। प्रतिदिन एक बुराई पर विजयएक ही दिन में सभी कमजोरियों को समाप्त करने का दबाव मानव जीवन में संभव नहीं। प्रतिदिन अपने व्यवहार में एक छोटा-सा सुधार करने का संकल्प देना ही अपने भीतर के रावण का वध करना है।

शीला बड़ोदिया इंदौर(म.प्र.)

विजय दशमी पर संपादकीय : बुराई के रावण को मन में जलाना होगा

नित्य संदेश। आज विजय दशमी है। अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक। हर साल हम खुले मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाते हैं, तालियां बजाते हैं, घर लौट आते हैं। लेकिन क्या सच में रावण जलता है?

राम ने रावण को इसलिए नहीं मारा था कि वो ब्राह्मण था या विद्वान था, इसलिए मारा था कि वो अहंकारी था, अत्याचारी था। उसके पास ज्ञान था, शक्ति थी, सोने की लंका थी, लेकिन चरित्र नहीं था। और आज हमारे समाज में हर तरफ ऐसे ही रावण घूम रहे हैं।

कभी सोचा है, आज का रावण कौन है?

आज का रावण है दहेज के लिए बेटी को जलाने वाला लालच।

आज का रावण है मिलावट करने वाला, नशा बेचने वाला व्यापारी।

आज का रावण है सोशल मीडिया पर बैठकर झूठ फैलाने वाला, नफरत परोसने वाला।

आज का रावण है रिश्वत लेने वाला, और काम के बदले इज्जत मांगने वाला।

आज का रावण है वो प्रेमी जो प्रेम के नाम पर हत्या कर देता है – जैसे मेरठ में हमने अभी देखा।

हम हर साल 30 फीट का पुतला जलाते हैं, लेकिन मन के अंदर बैठे 3 इंच के अहंकार, क्रोध, लोभ और वासना के पुतले को नहीं जला पाते।

विजय दशमी सिर्फ रावण दहन नहीं, आत्म-मंथन है।

राम बनना आसान नहीं है। राम ने 14 साल वन में बिताए, पिता के वचन के लिए राजपाट छोड़ा, तब जाकर वो मर्यादा पुरुषोत्तम बने। हमारे अंदर थोड़ी सी तकलीफ आते ही हम मर्यादा भूल जाते हैं।

इस दशहरे पर एक प्रण लें।

एक बुराई को जलाने का प्रण। अगर हर व्यक्ति इस दशहरे पर अपनी एक बुराई – चाहे वो झूठ बोलना हो, गुस्सा करना हो, किसी का हक मारना हो – को जलाने का संकल्प ले ले, तो अगला दशहरा सच में विजय का पर्व होगा। वरना हर साल की तरह इस साल भी हम रावण जलाएंगे, और कल सुबह फिर उसी रावण को अपने अंदर जिंदा पाएंगे।

बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, चाहे उसके दस सिर क्यों न हों, अंत में जीत अच्छाई की ही होती है। यही विजय दशमी का संदेश है।

आप सभी को विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। अधर्म पर धर्म की जीत हो।

सपना सीपी साहू

– समाचार संपादिका

दो कलाकारों के जाने से खामोश हुआ ‘रामलीला’ का मंच

नित्य संदेश ब्यूरो

खालिद इकबाल

जानीखुर्द। क्षेत्र का कस्बा सिवाल खास कभी अपनी जीवंत और भव्य रामलीला के लिए आसपास के इलाकों में पहचाना जाता था। बीच बाजार स्थित मंदिर के प्रांगण में हर साल नवरात्रि आते ही जो ढोलक की थाप और संवादों की गूंज सुनाई देती थी, वह अब बीते दिनों की बात बन चुकी है। कस्बे की इस पुरानी परंपरा पर दो ऐसे दिग्गजों के जाने के बाद ताला लग गया, जिनकी अदाकारी के बिना लोग रामलीला की कल्पना भी नहीं करते थे।

​गौरतलब है कि कस्बा सिवाल खास निवासी हरवीर सिंह और हरपाल शर्मा रामलीला की जान थे। प्रत्येक वर्ष मंच पर जब हरवीर सिंह हनुमान के रूप में अवतरित होते थे, तो उनका समर्पण और अभिनय दर्शकों में भक्ति भाव भर देता था। वहीं दूसरी ओर, हरपाल शर्मा जब रावण का किरदार निभाते हुए मंच पर गरजते थे, तो उनका दमदार अभिनय और संवाद अदायगी पूरे पंडाल में सन्नाटा खींच देती थी। इन दोनों कलाकारों की जुगलबंदी ही सिवाल खास की रामलीला का मुख्य आकर्षण थी। लेकिन काल के चक्र ने इस सांस्कृतिक विरासत को गहरा झटका दिया।

पांच साल में दोनों कलाकार हो गए विदा

वर्ष 2013 में रावण का किरदार निभाने वाले हरपाल शर्मा का निधन हो गया। कस्बे के लोग इस क्षति से उबर भी नहीं पाए थे कि वर्ष 2018 में हनुमान का किरदार रचने वाले हरवीर सिंह भी दुनिया को अलविदा कह गए। इन दोनों मुख्य स्तंभों के ढहते ही कस्बे के सांस्कृतिक मंच की रीढ़ टूट गई। दोनों दिग्गज कलाकारों के देहांत के बाद सिवाल खास के बीच बाजार स्थित मंदिर पर रामलीला का मंच सजना पूरी तरह बंद हो गया।

मंच पर आज वीरानी

जो मंच कभी हफ्तों तक रामकथा और कलाकारों के जीवंत अभिनय से गुलजार रहता था, वहां अब वीरानी छाई रहती है।​ अब कस्बे में रामलीला का मंचन तो समाप्त हो चुका है, बस रस्म अदायगी के तौर पर विजयादशमी के दिन रावण का पुतला दहन कर दिया जाता है। बुजुर्ग आज भी मंदिर के खाली मंच को देखकर उन दिनों को याद करते हैं, जब हरवीर और हरपाल की जोड़ी रंगमंच पर इतिहास रचती थी।