Home Blog Page 72

रालोद कार्यालय में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष विवेक कुमार बाफर का भव्य अभिनंदन, पगड़ी पहनाकर किया सम्मान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर जिलाध्यक्ष और जिला समिति की ओर से नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष विवेक कुमार बाफर एवं क्षेत्रीय समिति के सदस्यों का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक द्वारा विवेक कुमार बाफर को महानगर अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2027 के मद्देनजर इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। इससे पूर्व भी बाफर के कार्यों की प्रशंसा दिल्ली तक हुई थी। राष्ट्रपति पुरस्कृत विवेक कुमार बाफर द्वारा चौधरी चरण सिंह पर लिखी गई पुस्तक की जयंत सिंह ने भी प्रशंसा की है।

समारोह में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, आयोग सदस्य नरेंद्र खजूरी, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज सहित अन्य नेताओं ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए शीर्ष नेतृत्व लगातार मजबूत पदाधिकारियों की नियुक्ति कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि विवेक कुमार बाफर लोकदल और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि विवेक कुमार बाफर एक प्रतिभावान, राष्ट्रपति पुरस्कृत युवा हैं और ऐसे पढ़े-लिखे नौजवानों की संगठन को बेहद आवश्यकता है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, आयोग सदस्य नरेंद्र खजूरी, सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष कु. संगीता दोहरे, राष्ट्रीय पदाधिकारी विनय प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, वरिष्ठ नेता आतिर रिजवी, किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय पनवाड़ी, नरेश मल्लापुर, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर सहित गणमान्य लोगों ने बधाई दी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कु. संगीता दोहरे ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ विवेक कुमार बाफर को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुधीर चौधरी ने किया।

इस दौरान विनय मल्लापुर, ओंकार भदौड़ा, नईम सागर, अंकुश डाबका, सरदार दिलप्रीत, जिला पंचायत सदस्य प्रताप लोहिया, रणवीर ढैया, रवि, भारत चिकारा प्रधान, नौशाद सिसौला, जफर अहमद, अभिमन्यु लालसाना, हेमंत प्रधान, बाबूराम प्रजापति, सतीश त्यागी, ज्योति कुमारी आदि उपस्थित रहे।

सीईओ ने देखी आबूलेन व सदर बाजार की सफाई व्यवस्था

अशोक कुमार

नित्य संदेश, मेरठ। छावनी परिषद के सीईओ जाकिर हुसैन देर रात आबूलेन व सदर बाजार की सफाई व्यवस्था देखने निकले।

उन्होंने अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ हनुमान चौक, शिव चौक व फव्वारा चौक सहित आबूलेन व सदर बाजार में सफाई कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों के कार्य को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई और ठेकेदार के सुपरवाइजरों से सफाई व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर चर्चा की। इस दौरान सैनेट्री इंस्पेक्टर अभिषेक गंगवार भी मौजूद रहे।

बता दें, छावनी परिषद की अधिकृत कंपनी श्री राम कंस्ट्रक्शन की ओर से दीपावली मेले के बाद बीती सोमवार की रात से आबूलेन व सदर बाजार में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया था। युद्ध स्तर पर चलाए गए इस अभियान में बड़ी संख्या में सफाई कर्मी लगाए गए। यह कार्य इंचार्ज मुकुल गहलौत व दीपक की संयुक्त निगरानी में देर रात तक चला।

इस दौरान दुकानदारों से संपर्क कर आगे भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का आश्वासन दिया गया।

पल्लवपुरम में नेक्सटोरिया एआई एकेडमी का शुभारंभ, देवेंद्र चौहान ने काटा फीता

नित्य संदेश ब्यूरो

मोदीपुरम। पल्लवपुरम-रुड़की रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने मंगलवार को फीता काटकर नेक्सटोरिया एआई एकेडमी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एकेडमी संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास बेहद जरूरी है।

अकादमी संचालक आदित्य कश्यप ने बताया की एकेडमी में ग्राफिक डिजाइनिंग, डिजिटल मार्केटिंग, मोशन ग्राफिक्स, फिल्म मेकिंग और एआई वीडियो एडिटिंग सहित विभिन्न कोर्स संचालित किए जाएंगे। इस अवसर पर व्यापार संघ के पदाधिकारी संरक्षक पुरण चंद्र सैनी, उपाध्यक्ष धीरज चावला, उपाध्यक्ष जफर सैफी, मंत्री ललित, मंत्री लाल सिंह, मंत्री बलजीत सिंह, मंत्री रविकांत कौशिक, मंत्री राहुल मोतला, मीडिया प्रभारी फुरकान सैफी, बंटी जयसवाल, आदि लोग मौजूद रहे।

गोवर्धन पूजा पर हवन-पूजन और विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। साकेत स्थित मां बगलामुखी धाम यज्ञशाला दक्षिणेश्वरी काली पीठ एवं खंडेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को गोवर्धन पूजा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाकर विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद विशेष हवन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुतियां दीं। पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजन कर हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी आचार्य प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि गोवर्धन पूजा की परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है। कार्यक्रम में आचार्य प्रदीप गोस्वामी, आशा गोस्वामी, अर्जुन वाधवा, तेजस्विनी वाधवा, अभिमन्यु वाधवा, कामेश शर्मा, विपुल सिंघल, नरेश कुमार, इंदरपाल सिंह, गोपाल भया सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जेएमएस वर्ल्ड स्कूल को 17 रन से हराया

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेले गए मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ को 17 रन से हराकर जीत दर्ज की।

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 202 रन बनाए। टीम की ओर से कार्तिक ने शानदार 85 रन, आदित्य ने 32 रन और पियूष ने 38 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में जेएमएस की ओर से रिहान और कुश ने चार-चार विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम 19.1 ओवर में 185 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शौर्य ने 69, कुश ने 44 और रिहान ने 36 रन बनाए। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आदित्य ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। विवेक ने तीन, जबकि पियूष और कार्तिक ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 17 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि 14 नवंबर से चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सीनियर वर्ग में किया जा रहा है। इसमें राधा गोविंद, शार्पन, रुद्रा, जे एम एस, डीपीएस, ऋषभ, दीवान पब्लिक स्कूल, गुरु तेग बहादुर स्कूल आदि टीम भाग ले रही हैं।