Home Blog Page 73

जिलाधिकारी व एसएसपी ने मखदूमपुर गंगा घाट मेले का स्थलीय निरीक्षण कर लिया तैयारियो का जायजा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह व एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने संबंधित अधिकारियो के साथ मखदूमपुर गंगा घाट मेले का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियो का जायजा लिया। उन्होने वहां श्रद्धालुओ के आवागमन की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, ट्रैफिक व्यवस्था, घाटों पर साइनेज, एम्बुलेन्स, मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस अवसर पर एसडीएम मवाना संतोष कुमार, एसपी देहात अभिजीत कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत वी0एस0 कुशवाहा, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सत्येन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने इंडस्ट्री में पहली बार एक नई पहल शुरू की है: उज्जीवन के व्हाट्सऐप बैंकिंग चैनल पर सीधे 900 208 2121 पर सेविंग्स अकाउंट खोलें

नित्य संदेश ब्यूरो

मुरादाबाद। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन एसएफबी) ने आज भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में एक नई पहल की घोषणा की। इसके तहत अब ग्राहक बैंक के व्हाट्सऐप बैंकिंग चैनल 900 208 2121 के माध्यम से सीधे अपना सेविंग्स अकाउंट खोल सकेंगे। इस सुविधा के माध्यम से पात्र नए ग्राहक बिना कोई अलग बैंकिंग ऐप डाउनलोड किए, व्हाट्सऐप के माध्यम से आसानी से अपना बचत खाता खोल सकते हैं।

खाता खोलने की पूरी प्रक्रिया बेहद आसान और चरणबद्ध है। नए ग्राहक को 900 208 2121 पर ‘Hi’ लिखकर मैसेज भेजना होगा और ‘ओपन सेविंग्स अकाउंट’ (Open Savings Account) विकल्प चुनना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर और पैन का सत्यापन किया जाएगा। फिर ग्राहक के सीकेवाईसी या आधार का सत्यापन कर व्यक्तिगत जानकारी स्वतः भर दी जाएगी। इसके बाद ग्राहक अपनी पसंद का सेविंग्स अकाउंट चुनकर उसमें पैसे जमा करेगा और वीडियो केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करेगा। सत्यापन पूरा होने के बाद ग्राहक अपने खाते का इस्तेमाल शुरू कर सकता है। यह नई सुविधा उज्जीवन एसएफबी की उस रणनीति को आगे बढ़ाती है, जिसके तहत डिजिटल बैंकिंग और ग्राहक सेवाओं को ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्राहक पहले से परिचित हैं और जिसे सुरक्षित मानते हैं। व्हाट्सऐप के भीतर ही खाता खोलने और रोजमर्रा की बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराकर बैंक ग्राहकों को बिना किसी नए इंटरफेस को समझे या अलग ऐप इंस्टॉल किए बैंकिंग की सुविधा दे रहा है।

फिलहाल बैंक के 15 लाख से अधिक ग्राहक उज्जीवन एसएफबी के व्हाट्सऐप बैंकिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहक बैलेंस की जानकारी, हाल के लेनदेन, अकाउंट स्टेटमेंट, जमा सेवाओं, लोन संबंधी जानकारी, सर्विस रिक्वेस्ट, बैंक शाखाओं और एटीएम की लोकेशन सहित 50 से अधिक बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। व्हाट्सऐप बैंकिंग बैंक के लिए ग्राहकों को जोड़ने के एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में तेजी से उभर रही है। वर्तमान में बैंक के कुल सर्विस रिक्वेस्ट में से 22 फीसदी का प्रबंधन उज्जीवन की व्हाट्सऐप बैंकिंग के जरिए किया जा रहा है। ये आँकड़ें बताते हैं कि किस तरह एक संवाद आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म रोजमर्रा की बैंकिंग सेवाओं के साथ ग्राहकों के साथ बेहतर जुड़ाव बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की अंतरिम सीईओ एवं कार्यकारी निदेशक कैरोल फर्टाडो ने कहा, “नवाचार तभी सार्थक होता है, जब वह ग्राहकों के लिए बैंकिंग को आसान और अधिक सुलभ बनाता है। उज्जीवन की व्हाट्सऐप बैंकिंग सुविधा ग्राहकों को ऐसे प्लेटफॉर्म पर बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने का अवसर देती है, जो पहले से ही उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। व्हाट्सऐप के माध्यम से सेविंग्स अकाउंट खोलने और डिजिटल ऑनबोर्डिंग की सुविधा शुरू करके हम ग्राहकों को पारंपरिक माध्यमों से आगे बढ़कर अधिक सुविधाजनक, सहज और सुरक्षित बैंकिंग अनुभव दे रहे हैं। बैंकिंग सेवाओं को अधिक समावेशी और ग्राहकों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए हम इस प्लेटफॉर्म को लगातार बेहतर करते रहेंगे।”

भविष्य की योजनाओं के तहत उज्जीवन एसएफबी जेनरेटिव एआई आधारित जवाब, ग्राहकों की जटिल जरूरतों के लिए चरणबद्ध मार्गदर्शन, बहुभाषी संवाद, ग्राहकों की जरूरत के अनुरूप प्रोडक्ट से जुड़ी प्रक्रियाएँ और वॉइस आधारित सहायता जैसी सुविधाओं की संभावनाओं पर भी काम कर रहा है।

उज्जीवन एसएफबी की व्हाट्सऐप बैंकिंग का लाभ कैसे उठाएँ

ग्राहक 900 208 2121 नंबर को अपने मोबाइल में सेव कर व्हाट्सऐप पर ‘हाई’ (Hi) लिखकर मैसेज भेज सकते हैं। इसके बाद वे उज्जीवन एसएफबी की व्हाट्सऐप बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

पत्रकार से ₹2.20 लाख वसूली का आरोप, डीजीपी से जांच की मांग

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना किठौर में पत्रकार शाहिद अली से कथित रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस मामले में डीजीपी को शिकायत भेजकर स्वतंत्र जांच की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, निर्माण विवाद के मामले में इंस्पेक्टर किठौर पंकज कुमार सिंह ने कथित तौर पर एसपी देहात के नाम पर पत्रकार से पैसे मांगे। शाहिद अली का आरोप है कि उन्होंने इंस्पेक्टर के कहने पर 5 नवंबर को थाना परिसर में मेस के पीछे हमराह रवि को ₹70,000 दिए। इसके बाद 9 नवंबर को शाम करीब 6:30 बजे थाने के पास रॉयल एनफील्ड के सामने खड़ी क्रेटा कार में रवि को ₹1,50,000 और दिए।

आरोप है कि उसी रात विपक्षी पक्ष से कथित तौर पर धन लेने के बाद शाहिद अली के खिलाफ धारा 307 IPC के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया। अब उन्हें कथित तौर पर दी गई रकम वापस लेने की बात कही जा रही है। अमिताभ ठाकुर ने इसे गंभीर मामला बताते हुए उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है।

साकेत कॉलोनी में स्पीड ब्रेकर लगाने की डीएम से अपील

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। साकेत कॉलोनी में तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर निवासियों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है।

निवासी डॉ. अनिल नौसरान ने प्लॉट संख्या D-104 एवं D-108 के मध्य मार्ग पर तेज गति से वाहनों के संचालन और सड़क पर अतिक्रमण के कारण हादसों की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि 8 नवंबर की शाम करीब 5:20 बजे तेज गति से आ रही कार की टक्कर से उनके पालतू कुत्ते कोको की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले छह माह पूर्व भी उनके एक अन्य पालतू कुत्ते की इसी तरह मौत हो चुकी है।

डॉ. नौसरान ने मांग की है कि उक्त मार्ग पर दो स्पीड ब्रेकर, “दुर्घटना संभावित क्षेत्र – कृपया धीरे चलें” चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं तथा सड़क से अनधिकृत पार्किंग एवं अतिक्रमण हटाया जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत क्षति का मामला नहीं है, बल्कि कॉलोनी के बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, पैदल चलने वालों और पालतू पशुओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर जनहित का विषय है।

हरियाणवी गीत ‘सब ते नियारा’ में मुख्य अभिनेता के रूप में नजर आएंगे विराट सहारनपुरिया, जल्द शुरू होगी शूटिंग

नित्य संदेश ब्यूरो

नई दिल्ली। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में जल्द ही एक नया गीत दर्शकों के बीच आने वाला है। अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रहे हरियाणवी म्यूजिक एल्बम *‘सब ते नियारा’* में अभिनेता विराट सहारनपुरिया मुख्य अभिनेता के रूप में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और जल्द ही इसकी शूटिंग प्रारंभ होगी।

इस म्यूजिक एल्बम का निर्देशन राहुल पासी और मनीष सिंह मनि संयुक्त रूप से करेंगे। वहीं गीत की कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी टिंकू वैद संभालेंगे। असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में गुरमीत दीवान अपनी भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा एडिटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य संस्कृति जायसवाल द्वारा किया जाएगा।

गीत को भव्य स्तर पर तैयार करने की योजना है। शूटिंग पूरी होने के बाद इसे अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा, जहां दर्शक इस गीत का आनंद ले सकेंगे।

बातचीत के दौरान अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन हाउस के सीईओ राहुल पासी और मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंह मनि ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस आने वाले समय में मनोरंजन के क्षेत्र में अपनी गतिविधियों का विस्तार करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही ओटीटी प्रोजेक्ट्स और म्यूजिक एल्बम नियमित रूप से रिलीज किए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि दर्शकों को भी बेहतर कंटेंट और मनोरंजन देने के उद्देश्य से नई-नई कहानियों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है। ‘सब ते नियारा’ भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट होगा।

अब दर्शकों को इस नए हरियाणवी गीत की शूटिंग और रिलीज का इंतजार है।