Home Blog Page 75

आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र मे दीपावली का त्यौहार धूमधाम आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया जिसमें हिंदू धर्म के लोगों ने भाईचारा निभाते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को घर-घर जाकर मिठाई का उपहार देकर भाईचारा कायम किया।

मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम पेश करते हुए बाढ़-चढ कर हिस्सा लिया जहां थाना प्रभारी केदार सिंह ने मय फोर्स के साथ ने क्षेत्र सुरक्षा संभालते हुए शांति से तोहर संपन्न कराया वही चेयरमैन हिटलर त्यागी भाजपा नेता सचिन अग्रवाल गौरव गर्ग प्रधान कलवा मुनकाद डॉ राहुल सिखेड़ा सचिन यादव बिशनपाल सिंह शकील प्रधान सुधीर गर्ग प्रधान नुरुल्लाह खान भाजपा नेता संजय जाटव नरेंद्र प्रधान समाजसेवी विनय चौधरी डॉ राजकुमार जगदीश बढला अर्जुन सिंह आदि ने दीपावली पर्व पर आपसी भाईचारे का संदेश दिया वहीं क्षेत्र के स्कूलों में रविंद्र चौधरी डॉ विनय गुप्ता दीपक भाटी मोनू तोमर संजय अधना सुंदर चौधरी मास्टर चंद्रपाल डॉ रवि शंकर शर्मा समाजसेवी संजीव त्यागी धर्मेंद्र शर्मा कैलाश बंसल गौतम आदि ने भी दीपावली पर खुशहाली के लिए लोगों को जागरूक किया

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को देखकर कवि सौरभ जैन सुमन ने लिया तेज धमाकों की आवाज वाले पटाखे न चलाने का आजीवन व्रत

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सोशल मीडिया पर बंदरों के एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदरिया अपने बच्चे को अपनी गोद में लिए है वहीं एक अन्य बंदर उनके नजदीक बैठा है। पटाखों की तेज ध्वनि से तीनों कांप रहे हैं। एवं अंत में तीनों एक दूसरे को पकड़ कर बैठ जाते हैं।

ये वीडियो क्रांति कवि के नाम से जाने जाने वाले सौरभ जैन सुमन ने सोशल मीडिया पर देखा तो उन्होंने न केवल स्वयं तेज ध्वनि के पटाखे न चलाने का आजीवन व्रत लिया अपितु अपने प्लेटफॉर्म से समाज से भी इस मुहिम में उनका साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वो स्वयं हर पर्व को बड़े उल्लास के साथ मनाते हैं किंतु यदि उनके क्षणिक आनंद के कारण बेजुबान जीव ऐसे विचलित हों, परेशान हों तो इस आनंद का कोई मतलब नहीं। उन्होंने अपील की कि सभी आगे आएं और आजीवन तेज ध्वनि के पटाखे न चलाने का व्रत लें।

ज्ञात हो अभी हाल ही में सौरभ जैन सुमन एवं उनकी पत्नी सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ अनामिका जैन अम्बर ने जेल में जाकर नीले ड्रम की अभियुक्त मुस्कान से मुलाकात की थी एवं उसकी बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाने का निवेदन किया था साथ ही जब तक उनकी बेटी बड़ी न हो जाए तब तक मुस्कान की सजा को रोके रखने की भी अपील की थी। इस संदर्भ में दोनों पति पत्नी सोशल प्लेटफॉर्म पर बहुत ट्रॉल भी हुए थे। उसके बाद अब पटाखे न चलाने की अपील का क्या असर होता है देखना होगा।

भाई दूज पर नमो भारत लगाएगी 32 अतिरिक्त फेरे

  • अतिरिक्त ट्रिप्स के साथ ट्रेनें 10 मिनट से कम की फ्रीक्वेंसी पर होंगी उपलब्ध

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भाई दूज पर लोगों के लिए यात्रा को और अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर 11 नवंबर को नमो भारत ट्रेनें 32 अतिरिक्त ट्रिप्स लगाएँगी। त्योहार में होने वाली भीड़ को देखते हुए और लोगों को सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एनसीआरटीसी ने यह फैसला लिया है। इन अतिरिक्त ट्रिप्स के साथ ट्रेनें 10 मिनट से कम की फ्रीक्वेंसी पर उपलब्ध होंगी।

भाई दूज के दिन भाई अपनी बहनों से टीका करवाने के लिए उनके घर जाते हैं। इन अतिरिक्त ट्रिप्स से उन्हें विशेष लाभ होगा। साथ ही, इससे अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने और परिजनों से मिलने जा रहे लोगों की सुविधा में भी बढ़ोतरी होगी। इस दिन बुधवार होने के कारण सड़कों पर त्योहार मनाने जा रहे लोगों के साथ-साथ नौकरीपेशा और अन्य दैनिक यात्रियों की भी अत्यधिक संख्या होगी। ऐसे में इन विशेष अवसरों पर अक्सर देखा गया है कि लोग घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रह जाते हैं। नमो भारत सड़क परिवहन का एक तेज़, आरामदायक, कुशल एवं सतत विकल्प प्रदान करती है। ये अतिरिक्त ट्रिप्स उनकी यात्रा को और सुविधाजनक बनाएगी। इससे यात्रियों का प्रतीक्षा समय कम होगा, सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और उनका समग्र यात्रा अनुभव और बेहतर होगा।

गंभीर स्थिति में पहुंचा वायु प्रदूषण 

दिपावली के एक हफ्ते पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर स्थिति में पहुँच गया था, जो तमाम उपायों के बावजूद दिपावली के बाद और भयावह हो गया है। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए एनसीआरटीसी पहले से ही 20 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स परिचालित कर रहा है।

भाई दूज के दिन इन्हें बढ़ाकर 32 कर दिया गया है। इन ट्रेनों की अधिक फ्रीक्वेंसी निजी वाहनों के बजाए इससे यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करेगी तथा सार्वजनिक परिवहन को एक अधिक कुशल और सतत आवागमन विकल्प के रूप में बढ़ावा देगी।

जिठौली में कल्पतरु इण्टर कॉलेज में मनाया गया दीपावली महोत्सव

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गढ़ रोड स्थित कल्पतरु इण्टर कॉलेज जिठौली प्रांगण में दीपावली महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने रंगोली बनाकर एवं दीपक जलाकर प्रतिभाग लिया। पूरा विद्यालय परिसर दीपों की जगमगाहट से आलोकित हो उठा। प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने सभी को आशीर्वाद देकर प्रोत्साहित किया और कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। इस मौके पर आशीष गुप्ता आदि शिक्षकगण मौजूद रहें।

श्रीयांश व रियांश के शानदार प्रदर्शन से जीटीबी की जीत

0

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को 8 से 13 वर्ष के क्रिकेटरों के वर्ग में एक मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम में मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 3 विकेट से मैच जीता।

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। टीम की ओर से विराट ने 38, मीत ने 37, चिराग और शिवांश ने 35-35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रियांश ने तीन, जपेश ने तीन, श्रीयांश ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए और 3 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से श्रीयांश ने 50, रियांश ने 44, शिवांश ने 40, जपेश ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में याहया ने तीन, ऋषभ ने तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच श्रीयांश व रियांश को चुना गया।

मुख्य अतिथि नीरज व रोहित ने दोनों खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को ऑल इंडिया इंटर स्कूल चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में वार्मअप मैच खेला जाएगा।