Home Blog Page 92

जनगणना द्वितीय चरण का प्रशिक्षण पूर्ण

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ। बुधवार को विकास खंड सभागार में जनगणना प्रगणको का जनगणना 2026 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण पूर्ण हो गया जिस पर चेयरमैन हिटलर त्यागी ने सभी प्रगणकों को ईमानदारी और लगन से पूर्ण करने का संदेश दिया।

नगर से स्वच्छ भारत मिशन के नगर के ब्रांड एम्बेसडर विष्णु अवतार रुहेला ने 1 दिसम्बर से सभी प्रगणकों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया साथ ही सभी को आने वाले त्यौहारों की शुभकामनाएं भी दी पंकज गोयल, रेखा यादव, मुकेश कुमार, लीना प्रदीप आदि ने विशेष जानकारी प्राप्त किया वहीं वरिष्ठ लिपिक संदीप गौतम, अजय गुप्ता, पवन त्यागी,विशाल यादव चंद्र सैनआशीष आदि उपस्थित रहे।

डायलिसिस की सुइयों से निकले, ट्रैक पर दौड़े और जीत लाए मेडल

0

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ।कभी जिनकी सुबह शाम डायलिसिस मशीन की बीप के साथ होती थी, आज उन्हीं कदमों ने तालकटोरा स्टेडियम के ट्रैक पर इतिहास लिख दिया। नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय प्रत्यारोपण खेल प्रतियोगिता-2026 में न्यूटीमा अस्पताल के ट्रांसप्लांट मरीजों ने दिखा दिया कि जिंदगी ट्रांसप्लांट के बाद खत्म नहीं, बल्कि वहीं से शुरू होती है। न्यूटीमा की टीम इस बार मेडल लेकर ही नहीं, एक संदेश लेकर लौटी है।

पोडियम पर मेरठ का परचम –

  • मोहम्मद सैफी: कभी कमजोरी से चलना मुश्किल था, आज 100 मीटर दौड़ में सभी को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता।
  • आदित्य: 100 मीटर और 500 मीटर दोनों रेस में दो कांस्य पदक अपने नाम किए।
  • हर्ष चौधरी: दिमागी खेल कैरम में बाजी मारी और रजत पदक जीता।
  • क्रिकेट टीम: नसीम के नेतृत्व में 11 खिलाड़ियों की टीम ने दमदार खेल दिखाकर रजत पदक जीता।
  • कबड्डी में कमल और आशीष का दमखम और रस्साकशी में टीम उपविजेता रही।

डॉ. संदीप गर्ग बोले – ये सिर्फ मेडल नहीं, उम्मीद है

न्यूटीमा अस्पताल के निदेशक एवं वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार गर्ग ने कहा, “ये उपलब्धि सिर्फ पदकों की नहीं है। ये उन हजारों मरीजों के लिए उम्मीद है जो आज भी डायलिसिस पर हैं और सोचते हैं कि जिंदगी रुक गई।” उन्होंने कहा कि सही देखभाल, नियमित दवा, जांच और हेल्दी लाइफस्टाइल से ट्रांसप्लांट मरीज पूरी तरह सामान्य, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन जी सकते हैं। दौड़ते हुए सैफी और आदित्य ने साबित कर दिया – किडनी मिली तो सिर्फ जान नहीं, जिंदगी का दूसरा चांस भी मिला है।

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

मितेंद्र कुमार गुप्ता

नित्य संदेश, मेरठ। मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक जगत में अपनी उपलब्धियों का नया अध्याय जोड़ते हुए QS World University Rankings: Asia 2027 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय ने इस बार एशिया में 694वां स्थान प्राप्त किया है। विशेष उपलब्धि यह है कि पिछले वर्ष विश्वविद्यालय 801–850 के रैंक बैंड में था, जबकि इस बार उसने निश्चित रैंक हासिल करते हुए उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच मिली यह सफलता विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, शोध गतिविधियों और अकादमिक पहचान को नई मजबूती प्रदान करती है।

इस उपलब्धि का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि QS एशिया 2027 की रैंकिंग में शामिल उत्तर प्रदेश के राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने लखनऊ विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के अन्य राज्य विश्वविद्यालयों के बीच सीसीएसयू ने अपनी अग्रणी स्थिति स्थापित की है।

दिग्गज संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट के बीच सीसीएसयू का बेहतर प्रदर्शन

इस वर्ष QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग का परिदृश्य काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहा। QS की ओर जारी इस संस्करण में एशिया के 26 देशों और क्षेत्रों के 1,722 उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है। इनमें भारत के 325 विश्वविद्यालय शामिल हैं, जो एशिया में किसी देश की दूसरी सबसे बड़ी भागीदारी है। भारत के 34 विश्वविद्यालय पहली बार इस रैंकिंग में शामिल हुए हैं।

यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष की तुलना में रैंकिंग में शामिल भारत के लगभग 71 प्रतिशत विश्वविद्यालयों की स्थिति नीचे गई, जबकि 18 प्रतिशत ने सुधार किया और 11 प्रतिशत ने अपना स्थान बरकरार रखा। इस वर्ष कई प्रतिष्ठित भारतीय संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है।

ऐसे परिदृश्य में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का पिछले वर्ष के 801–850 रैंक बैंड से निकलकर 694वें स्थान पर पहुंचना विशेष उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

11 प्रमुख मानकों पर होता है विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन

QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन 11 प्रमुख संकेतकों के आधार पर किया जाता है। इनमें अकादमिक प्रतिष्ठा को सर्वाधिक 30 प्रतिशत और नियोक्ता प्रतिष्ठा को 20 प्रतिशत वेटेज दिया जाता है। इसके अतिरिक्त शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात और अंतरराष्ट्रीय शोध नेटवर्क को 10-10 प्रतिशत, प्रति शोध पत्र उद्धरण को 10 प्रतिशत, प्रति शिक्षक शोध पत्रों की संख्या तथा पीएचडी धारक शिक्षकों के अनुपात को 5-5 प्रतिशत वेटेज दिया जाता है। अंतरराष्ट्रीय शिक्षकों, अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों तथा आने-जाने वाले एक्सचेंज विद्यार्थियों से संबंधित चार संकेतकों को 2.5-2.5 प्रतिशत वेटेज दिया जाता है।

इन मानकों में अकादमिक प्रतिष्ठा के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविदों की राय, नियोक्ता प्रतिष्ठा के अंतर्गत स्नातकों के प्रति रोजगारदाताओं का दृष्टिकोण, शोध संकेतकों में शोध पत्रों की गुणवत्ता और उनका अकादमिक प्रभाव तथा अंतरराष्ट्रीय शोध नेटवर्क के अंतर्गत विभिन्न देशों के संस्थानों के साथ शोध सहयोग का मूल्यांकन किया जाता है।

इससे स्पष्ट है कि QS रैंकिंग में विश्वविद्यालय की पहचान केवल शिक्षण व्यवस्था से नहीं, बल्कि शोध की गुणवत्ता, अकादमिक प्रतिष्ठा, रोजगारपरक शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहभागिता से भी निर्धारित होती है।

शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विश्वविद्यालय का जोर

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ शोध एवं नवाचार की संस्कृति को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभिन्न विभागों में शोध गतिविधियों का विस्तार, शोधार्थियों को अकादमिक मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शोध पत्रों के प्रकाशन, पेटेंट एवं बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अकादमिक संवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृषि, जैव प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, प्रबंधन और सामाजिक विज्ञान सहित विभिन्न विषयों में शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार विश्वविद्यालय की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, कौशल विकास, नवाचार और शोध आधारित शिक्षा के अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में विश्वविद्यालय का 694वां स्थान प्राप्त करना पूरे विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। पिछले वर्ष 801–850 के रैंक बैंड से निकलकर इस बार निश्चित रैंक हासिल करना विश्वविद्यालय की शैक्षणिक यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह हमारे शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता एवं निरंतर परिश्रम को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य केवल रैंकिंग में स्थान प्राप्त करना नहीं, बल्कि शिक्षा, शोध, नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट पहचान स्थापित करना है। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण शोध, आधुनिक प्रयोगशालाओं, उद्योग-अकादमिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहभागिता को और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

विश्वविद्यालय के निदेशक शोध प्रो. बीरपाल सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय ने शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है। QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में विश्वविद्यालय का 694वां निश्चित स्थान प्राप्त करना इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है। पिछले वर्ष तक विश्वविद्यालय एशिया रैंकिंग में 801–850 के रैंक बैंड में था, जबकि इस बार सीसीएसयू निश्चित रैंक हासिल करने के साथ साथ उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है। इसके साथ ही दक्षिणी एशिया (Southern Asia) की रैंकिंग में भी विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

वर्ष 2026 में विश्वविद्यालय 254वें स्थान पर था, जबकि QS Southern Asia Rankings 2027 में 201वां स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार विश्वविद्यालय ने 53 स्थानों का सुधार दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कुलपति के मार्गदर्शन में शोध की गुणवत्ता, गुणवत्तापूर्ण शोध प्रकाशनों, शोध पत्रों के अकादमिक प्रभाव, अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग तथा नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का उत्साहजनक परिणाम है। विश्वविद्यालय में शोध संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने, युवा शोधार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध सहयोग का विस्तार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

गगोल में सैनिक कल्याण विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से ग्राम गगोल परतापुर में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और वीर नारियों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर की पहल पर आयोजित किया गया।

शिविर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, कनिष्ठ सहायक माला, कल्याण कार्यकर्ता मनीष, आदित्य और शोकेन्द्र मौजूद रहे। करीब 25 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने भाग लिया। कनिष्ठ सहायक माला ने चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस, छात्रवृत्ति, पुत्री विवाह अनुदान, स्टाम्प ड्यूटी में छूट सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर आईसीआईसीआई बैंक के अतुल शर्मा ने पूर्व सैनिकों के जीवन प्रमाण पत्र भी बनाए।

वी ने लॉन्च किया वी इंटेलिजेंस

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारत के अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक, वी ने आज वी इंटेलिजेंस लॉन्च करने की घोषणा की। यह कंपनी की एक रणनीतिक एआई पहल है, जिसका उद्देश्य वी के अपने ंचालन के साथ-साथ विभिन्न उद्योगों के ग्राहकों और उद्यमों में एआई आधारित बदलाव लाना है। इसका लक्ष्य अगली पीढ़ी के एआई की क्षमाओं का उपयोग कर एंटरप्राइज इंटेलिजेंस के भविष्य को नया आयाम देना है। इस पहल के केंद्र में है वी इंटेलिजेंस लैब,, जिसे पीडब्ल्यूसी इंडिया के साथ साझेदारी में बनाया गया है।

इस लॉन्च पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, वी के सीटीओ जगबीर सिंह ने कहा दूरसंचार उद्योग ने लंबे समय से लोगों, व्यवसायों और उपकरणों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन आने वाले समय में इंटेलिजेंस का सबसे ज़्यादा महत्व होगा। वी इंटेलिजेंस लैबश् के माध्यम से, हम एआई की पूर्ण क्षमता का सदुपयोग करने के लिए ग्लोबल एआई विशेषज्ञता, रणनीतिक साझेदारियों और अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को एक साथ ला रहे हैं। ग्राहकों के साथ जुड़ाव और उनके अनुभवों को बेहतर बनाने से लेकर विभिन्न व्यावसायिक प्रक्रियाओं को नए सिरे से तैयार करने तक, वी इंटेलिजेंस लैब संगठनों को व्यवहारिक और स्केलेबल तरीके अपनाने में मदद करेगी। वी इंटेलिजेंस लैब भविष्य के लिए तैयार क्षमताएं विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो पूरे एंटरप्राइज इकोसिस्टम में इनोवेशन को बढ़ावा देने में कारगर साबित होगी।

पीडब्ल्यूसी इंडिया में टीएमटी के पार्टनर और लीडर, विनीश बावा ने कहा हम एक ऐसे दौर में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां एआई न सिर्फ संगठनों के काम करने बल्कि उनके इनोवेशन और प्रतिस्पर्धा के तरीको को भी बदल देगा, एआई ही तय करेगा कि वे अपने हितधारकों को कैसे बेहतर मूल्य प्रदान करते हैं। जैसे-जैसे उद्यम इंटेलिजेंट और ऑटोनॉमस प्रक्रियाओं की ओर बढ़ रहे हैं, उन्हें ऐसे भरोसेमंद इकोसिस्टम की आवश्यकता होगी जो जिम्मेदार तरीके से एआई को अपनाते हुए इनोवेशन को गति प्रदान करे। वी इंटेलिजेंस लैब के माध्यम से, पीडब्ल्यूसी इंडिया, ‘एजेंटिक ट्रांसफॉर्मेशन’ में अपने गहन अनुभव का उपयोग करेगी। इससे संगठन एआई की क्षमता का उपयोग कर अपना अस्तित्व बनाए रख सकेंगे और तरक्की कर सकेंगे।

यह एंटरप्राइज एआई समाधानों को विकसित करने उन्हें इन्क्यूबेट करने और बड़े पैमाने पर लागू करने के लिए एक इनोवेशन इंजनश्के रूप में काम करेगा। यह वी के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसफॉर्मेशन में पीडब्ल्यूसी इंडिया की विशेषज्ञता को एक साथ लाकर ऐसा ग्लोबल इनोवेशन गेटवे बनेगा, जो दुनिया के प्रमुख एआई लीडर्स, स्टार्टअप्स, रिसर्च इकोसिस्टम और उद्यमों को आपस में जोड़ सके, और एआई के जरिए वास्तविक दुनिया की व्यवसायिक चुनौतियों का समाधान किया जा सके। पीडब्ल्यूसी इंडिया वी के सहयोग से मुंबई में एक निर्धारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस टीम भी बनाएगा।

वी इंटेलिजेंस लैब तीन मुख्य स्तंभों – एजेंटिक, असिस्टिव और सॉवरेन एवं रिस्पॉन्सिबल एआई – पर आधारित होगी, जो उपभोक्ता, उद्यम और परिचालन क्षेत्रों में एआई समाधानों के विकास का मार्गदर्शन करेगी तथा उद्यमों को पारंपरिक स्वचालन से आगे बढ़कर इंटेलिजेंट एवं ऑटोनोमस प्रक्रियाएं अपनाने में मदद करेगी। प्रशासन के मजबूत ढांचे पर निर्मित, प्रत्येक यूज़ केस वी के ज़िम्मेदार एआई फ्रेमवर्क, ग्रेसी से होकर गुजरता है। यह लैब एआई के ज़िम्मेदार अडॉप्शन को बढ़ावा देगी, जिससे डेटा, बौद्धिक संपदा और एआई प्रणालियों का नैतिक और सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित होगा।