लखनऊ/मेरठ। स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर में रंगदारी, डकैती, जमीन हड़पने, जानलेवा हमला, अवैध शस्त्र व मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त कुख्यात गटारू गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्रेस नोट संख्या 310 के अनुसार दिनांक 02-11-2026 को STF को सूचना मिली थी कि गैंग के सदस्य थाना सदर बाजार, मेरठ के सोतीगंज में छिपे हैं। सूचना पर STF व जम्मू-कश्मीर के सांबा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 4 अभियुक्तों को मौहल्ला सोतीगंज से रात करीब 23:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
सौरभ गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी वार्ड 09, विजयपुर, सांबा
गौरव गुप्ता निवासी वार्ड 09, विजयपुर, सांबा
रोहित बलोना पुत्र गोपाल कृष्ण बलोना निवासी वार्ड 11, विजयपुर, सांबा
STF के अनुसार गटारू गैंग जम्मू-कश्मीर के जम्मू और सांबा जिलों में सक्रिय है, जिसका सरगना सुमित जंदियाल उर्फ गटारू है। सौरभ व गौरव भाई हैं और सिंडिकेट को ऑपरेट करते हैं। गैंग की विक्की खौफ गैंग से वर्चस्व को लेकर लंबे समय से गैंगवार चल रही है।
गिरफ्तार तीनों अभियुक्त थाना विजयपुर, सांबा में मु0अ0सं0 146/26 धारा 8/21/22/25 NDPS व 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित थे। अग्रिम विधिक कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा की जाएगी।
मेरठ। फिल्म और मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा Att Bande Film Production अब अपनी नई वेबसीरीज ‘रावण’ के साथ दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रहा है। प्रोडक्शन हाउस की इस वेबसीरीज का पहला पार्ट आगामी 6 नवंबर को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
वेबसीरीज ‘रावण’ में मुख्य भूमिका में अभिनेता अमित हरश्रूप और राजीव काण्डपाल नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि वेबसीरीज की कहानी और लेखन की जिम्मेदारी अभिनेता राजीव काण्डपाल ने स्वयं संभाली है, जबकि इसका निर्देशन अमित हरश्रूप ने किया है।
इस वेबसीरीज को तैयार करने में अमित हरश्रूप और राजीव काण्डपाल ने काफी मेहनत और समर्पण के साथ काम किया है। दोनों कलाकारों ने अपने अभिनय और रचनात्मक योगदान के जरिए इस प्रोजेक्ट को एक खास रूप देने का प्रयास किया है। ‘रावण’ का निर्माण Att Bande Film Production के बैनर तले किया गया है।
प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत के दौरान Att Bande Film Production House के CEO राहुल पासी और Managing Director मनीष सिंह (मनि) ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस लगातार नए और बेहतर कंटेंट के साथ दर्शकों तक पहुंचने की तैयारी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि ‘रावण’ की रिलीज के बाद भी दर्शकों को एक के बाद एक कई नए प्रोजेक्ट OTT प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेंगे। प्रोडक्शन हाउस की योजना आने वाले समय में वेबसीरीज और फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक एल्बम भी रिलीज करने की है।
राहुल पासी और मनीष सिंह (मनि) ने उम्मीद जताई कि दर्शक ‘रावण’ को अपना प्यार और समर्थन देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि Att Bande Film Production आने वाले समय में मनोरंजन के क्षेत्र में नए प्रयोग करते हुए लगातार नए प्रोजेक्ट लेकर आता रहेगा।
अब दर्शकों को इंतजार है 6 नवंबर का, जब ‘रावण’ का पहला पार्ट OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होकर मनोरंजन की दुनिया में अपनी नई शुरुआत करेगा।
मेरठ। मेरठ के प्रखर ओज कवि विजय प्रेमी ‘शब्द वंशी’ की 75वीं जन्म जयंती के अवसर पर देश-विदेश के प्रतिष्ठित कवियों व महानुभावों ने उन्हें बधाइयां दीं।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित, विश्व प्रसिद्ध ओज कवि डॉ. हरिओम पवार ने प्रेमी जी के लिए विशेष उपहार भेजा, जो प्रसिद्ध कवि सुमेश सुमन के हाथों उनके निवास पर भेंट किया गया।
उपहार पाकर विजय प्रेमी भावुक हो गए और आंखों में आंसू भर लाए। उन्होंने कहा कि यह उपहार किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है और यह उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने डॉ. हरिओम पवार का हृदय से आभार व्यक्त किया।
मेरठ। विद्या ग्लोबल स्कूल, मेरठ द्वारा दिनांक 3 नवंबर 2026 को सुपरलीग–फुटबॉलटूर्नामेंट2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 10 विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना, दृढ़ संकल्प एवं उत्कृष्ट खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को एक उचित मंच प्रदान करना तथा उनमें सहयोग, नेतृत्व, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और विभिन्न टीमों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।
प्रतियोगिता का प्रथम मुकाबला विद्यालय के सीबीएसई एवं आईबी विंग के मध्य खेला गया। दोनों टीमों ने उत्साह, समर्पण एवं शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया। इस रोमांचक मुकाबले में सीबीएसई विंग ने विजय प्राप्त की।
द्वितीय मुकाबला अत्यंत रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक रहा। दोनों टीमों ने शानदार खेल कौशल, रणनीति एवं खेल भावना का परिचय दिया। अंततः मेरठ पब्लिक स्कूल ने 1–0 के अंतर से जीत दर्ज की।
तृतीयमैच:एमआईईटी(मवानारोड)बनामब्रेन्सएजू
प्रतियोगिता का तृतीय मुकाबला एमआईईटी,मवानारोडएवंब्रेन्सएजू के मध्य खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह एवं दृढ़ संकल्प के साथ मैदान में उतरकर प्रतियोगिता के रोमांच एवं प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण को और अधिक उत्साहपूर्ण बनाया।
अंतिमस्कोर: 2–0
विजेता:एमआईईटी(मवानारोड)
1. “इस प्रतियोगिता का आयोजन चेयरमैनश्रीप्रदीपजैनजी,मैनेजिंगडायरेक्टरश्रीविशालजैनजी,प्रधानाचार्यश्रीविनीतसूद(विद्याग्लोबलस्कूल,मेरठ)एवंडॉ.मेजरमनोजगौर के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में किया गया। उनका निरंतर प्रोत्साहन, मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण विद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेल संस्कृति एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”
इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कुशल,सुश्रीदीप्ति,आकाशएवंसुश्रीअभिलाषा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके समर्पण, सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता ने प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सुपर लीग – फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन, धैर्य, सामूहिक उत्तरदायित्व एवं दृढ़ संकल्प जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों को विकसित करने का एक सार्थक प्रयास रहा।
विद्या ग्लोबल स्कूल सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करता रहा है, ताकि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं क्षमताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेता टीमों को हार्दिक बधाई दी गई तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों, आयोजकों एवं सहयोगी कर्मचारियों के उत्साह, समर्पण एवं योगदान की सराहना की गई।
यह आयोजन खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति विद्या ग्लोबल स्कूल की प्रतिबद्धता को पुनः दर्शाता है।
मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग के मामले में वांछित शातिर अभियुक्त शादाब पुत्र जब्बार निवासी शालीमार गार्डन को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को वादी भूरा पुत्र पप्पू सिराजुद्दीन निवासी इत्तेफाक नगर ने तहरीर दी थी कि शादाब ने घर के बाहर मोटरसाइकिल से आकर गाली-गलौज करते हुए फायर किया था। वादी बाल-बाल बच गया था। इस संबंध में थाना लिसाड़ी गेट पर मु0अ0सं0 685/2026 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज हुआ था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गड्ढे वाली मस्जिद क्षेत्र से गिरफ्तार किया। निशानदेही पर अंजुम पैलेस टंकी के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
बरामदगी के दौरान अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा से भागने के प्रयास में दीवार से कूदते समय फिसलकर गिर गया और घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल पकड़कर उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25/27(1) आयुध अधिनियम के तहत भी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व एनडीपीएस सहित 7 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।