
नित्य संदेश ब्यूरो
इंदौर, 2 नवंबर। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इंदौर में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ‘Gen-Z करियर संवाद कार्यशाला’ एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रसिद्ध करियर मार्गदर्शक श्री जयंतीलाल भंडारी ने छात्राओं को AI, डिजिटल कौशल एवं बदलते रोजगार अवसरों की जानकारी देते हुए आत्मविश्वास के साथ भविष्य के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी। प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव ने छात्राओं को अपनी मौलिक प्रतिभा पहचानने और विशिष्ट पहचान बनाने का संदेश दिया।
विशाल भगत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 24 छात्राओं को कुल ₹2,28,890 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं, लघु उद्योग भारती के साथ एमओयू के अंतर्गत छात्राओं को प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरित कर उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में श्री प्रकाश भगत, श्री राजेन्द्र सुखेजा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। संचालन प्रो. निधि गुप्ता ने किया तथा आभार डॉ. सीमा तिवारी ने व्यक्त किया। जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. नेहा गुप्ता ने दी।


