Homeएजुकेशनशोभित विश्वविद्यालय एवं ज़ेनोमिक्स बायोलैब के बीच महत्वपूर्ण एमओयू

शोभित विश्वविद्यालय एवं ज़ेनोमिक्स बायोलैब के बीच महत्वपूर्ण एमओयू

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), मेरठ ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं अनुसंधान कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा स्थित ZENOMIX BIOLAB PRIVATE LIMITED के साथ 2 नवंबर 2026 को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो.(डॉ)वी.के. त्यागी, कुलसचिव डॉ पंकज राणा तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग की निदेशक प्रो. (डॉ.) दिव्या प्रकाश का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) अल्पना जोशी, प्रो. (डॉ.) ज्योति, प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार, डॉ. सोनम आर्या, डॉ. मानसी सैनी, शुभ्रा शर्मा एवं अविताज कौशल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस MoU का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को आधुनिक प्रयोगशाला तकनीकों, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोइन्फॉर्मेटिक्स, टिश्यू कल्चर एवं अन्य उभरते अनुसंधान क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण और शोध के अवसर प्रदान करना है।

इस सहयोग के अंतर्गत इंटर्नशिप, हैंड्स-ऑन लैब ट्रेनिंग, शोध परियोजनाओं एवं संयुक्त अनुसंधान गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को वास्तविक प्रयोगशाला अनुभव प्राप्त करने, तकनीकी दक्षता विकसित करने तथा भविष्य में अनुसंधान एवं उद्योग जगत में बेहतर अवसर हासिल करने में सहायता मिलेगी।

यह पहल विश्वविद्यालय और उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments