HomeUncategorizedगूंज' साउंड ऑफ विक्ट्री एंड जॉय वार्षिकोत्सव का आयोजन

गूंज’ साउंड ऑफ विक्ट्री एंड जॉय वार्षिकोत्सव का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दिल्ली बाईपास स्थित वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में स्किल एक्सपो तथा गूंज साउंड ऑफ विक्ट्री एंड जॉय वार्षिकोत्सव के उत्साह व उमंग से भरपूर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो गीता सिंह (प्रोफेसर एंड डायरेक्टर ऑफ सेंटर फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट इन हाइयर एजुकेशन यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली), गेस्ट ऑफ हॉनर डॉ कृष्ण कांत दवे (वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर) तथा चेयर पर्सन डा अंजुल गिरी जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम गणेश वंदना के साथ उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों का स्वागत किया गया।

तत्पश्चात विद्यालय के बैंड का शानदार प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में बच्चों द्वारा नृत्य, गायन आदि प्रतिभाओं का प्रस्तुतिकरण ने दर्शकों का मन मोह लिया । प्राइमरी के बच्चों द्वारा जिंदा है गीत पर ताईक्वांडो का प्रदर्शन अविस्मरणीय रहा।इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए खेल सप्ताह में आयोजित खेलो में सभी वर्गों में विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

स्किल एक्सपो में बच्चों के लिए स्किल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका जजमेंट सुश्री शिप्रा आहूजा (प्रधानाचार्या कैपिटल पब्लिक स्कूल), सुश्री सारिका गोयल (इंडियन ग्लोबल पब्लिक स्कूल), सुश्री मोनिका (सामाजिक कार्यकर्ता व प्रकृति प्रेमी) ने किया, जिसमें प्रथम पुरस्कार पूजा तथा को द्वितीय पुरस्कार दक्ष, को तथा तृतीय पुरस्कार सलोनी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए भिन्न भिन्न प्रकार के खेलो, ज्वेलरी, झूले, स्वादिष्ट व्यंजन, टैटू आर्ट इत्यादि का आयोजन किया गया जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।कार्यक्रम के अंत में लक्की ड्रॉ कूपन निकला गया जिसमें प्रथम इनाम स्कूटी सुशील कुमार को मिली, द्वितीय पुरस्कार टीवी राजीव सिंघल मिला, तृतीय पुरस्कार लैपटॉप संजीव को मिला, इसी क्रम में सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए तथा साथ ही साथ प्रत्येक कूपन पर गिफ्ट दिया गया।

मुख्य अतिथि प्रो गीता सिंह ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा दुनिया को बेहतर बनाने का एक शक्तिशाली हथियार है। तत्पश्चात डॉ कृष्ण कांत दवे जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है जिसे हमसे कोई नहीं छीन सकता।

स्किल एक्सपो की जज सुश्री शिप्रा आहूजा ने कहा कि स्किल बेस्ड एजुकेशन छात्रों को कार्यस्थल एवं वास्तविक जीवन की परिस्थितियों का सामना करना सिखाती है। अन्य जज सुश्री सारिका गोयल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से केवल बच्चों का ही नहीं समाज का भी विकास होता है। सामाजिक कार्यकर्ता व प्रकृति प्रेमी सुश्री मोनिका ने कहा कि छात्र एक सुदृढ़ व सभ्य समाज की नींव होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में चेयर पर्सन डा अंजुल गिरी ने सभी उपस्थित मुख्य अतिथि व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए आधुनिक एवं नवीनतम ऐ आई रोबोटिक्स लैब का निर्माण, विद्यालय की बिल्डिंग का नवीनीकरण कराया गया है जिस सेबच्चों का सभी क्षेत्रों में पूर्णतया विकास हो। संसाधनों की पूर्ण उपलब्धि के कारण ही बच्चों को सीखने में आनंद आता है तथा बोर्ड कक्षा का 100 प्रतिशत रिजल्ट है।

तत्पश्चात प्रधानाचार्या संजया वालिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षिकोत्सव गूंज साउंड ऑफ विक्ट्री एंड जॉय का मुख्य उद्देश्य यही दर्शाना है कि हम अपने विद्यालय में बच्चों को सभी क्षेत्रों में सफल बनाने के लिए पूर्णतया प्रयासरत रहते है।

विद्यालय की शिक्षा प्रणाली के बारे में बताते हुए कहा कि हम सभी क्षेत्रों में छात्रों को अग्रणी रखने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध कराते है साथ ही साथ कक्षा नौ व दस के छात्रों के लिए सभी विषय उपलब्ध है। हमारे वार्षिकोत्सव’ गूंज’ का मुख्य ध्येय विद्यालय के छात्रों की प्रतिभा को चारों दिशाओं में फैलाना है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी का सराहनीय योगदान रहा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular