Homeउत्तर प्रदेशमेरठट्रैफिक पुलिस के लिए स्ट्रेस फ्री सेशन, यातायात पुस्तक का विमोचन

ट्रैफिक पुलिस के लिए स्ट्रेस फ्री सेशन, यातायात पुस्तक का विमोचन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। यातायात माह के तहत पुलिस लाइन में ट्रैफिक पुलिस और परिवारजनों के लिए विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें स्ट्रेस फ्री सेशन, यातायात पुस्तक का विमोचन और ड्यूटी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया।

व्यवस्था पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार के पर्यवेक्षण में हुई। बी.के. कमल, माउंट आबू ने पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रहने के लिए एक्सरसाइज और मानसिक एकाग्रता का अभ्यास कराया। पर्यावरणविद् डॉ. मधु वत्स ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बी.के. श्वेता, प्रभारी ब्रह्माकुमारीज संस्था मेरठ ने सकारात्मक सोच पर प्रकाश डाला। इसी अवसर पर यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा पर पुस्तक का विमोचन हुआ। सॉफ्टवेयर डेवलपर आशुतोष वशिष्ठ द्वारा विकसित ड्यूटी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर भी लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मोइद्दीनपुर विजय और उद्योगपति रामौतार जिंदल, गाजियाबाद सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने कहा, एसपी ट्रैफिक को बधाई देता हूं, जिन्होंने अच्छा सेशन कराया। पुस्तक का विमोचन और ड्यूटी सॉफ्टवेयर का उद्घाटन हुआ। पूरी ट्रैफिक टीम को बधाई देता हूं। पुलिस का काम 24×7 है, थोड़ा स्ट्रेस रहता है। इसे दूर करने के लिए यह प्रयास है, इसे लगातार जारी रखेंगे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular