Homeतकनीकीप्रबंध निदेशक ने जोया स्टोर व बिजलीघर का किया औचक निरीक्षण

प्रबंध निदेशक ने जोया स्टोर व बिजलीघर का किया औचक निरीक्षण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने जनपद अमरोहा के जोया स्थित विभागीय स्टोर और बिजलीघर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामग्री की उपलब्धता, गुणवत्ता, निर्गमन प्रक्रिया, अभिलेखों के रखरखाव और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई।

प्रबंध निदेशक ने स्टोर में उपलब्ध उपकरणों और विद्युत सामग्री का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि उपलब्ध सामग्री का उपयोग प्राथमिकता पर किया जाए और बिना आवश्यकता नई सामग्री खरीदने के बजाय पहले से मौजूद स्टॉक का उपयोग व गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए। सामग्री प्राप्त करने, टेस्टिंग और जारी करने की प्रक्रिया देखी गई। जेई स्तर पर फोन नंबर व ओटीपी से सामग्री रिलीज करने की व्यवस्था की भी समीक्षा हुई।

इसके बाद प्रबंध निदेशक जोया बिजलीघर पहुंचे। वहां साफ-सफाई, रिकॉर्ड मेंटेन करने की प्रक्रिया और ट्रांसफार्मर की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने पावर ट्रांसफार्मर के नियमित रखरखाव तथा फ्यूज सेट और सिलिका जेल की नियमित जांच के निर्देश दिए।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता अमरोहा राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता भंडार जोया शिवनाथ शर्मा, भंडार अधीक्षक जोया भुवन प्रकाश गौतम, एसडीओ अमरोहा प्रथम, अवर अभियंता सहित स्टोर इंचार्ज व विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular