Homeएजुकेशनकौमी एकता व सड़क सुरक्षा पर पोस्टर प्रतियोगिता, गुलफशा प्रथम

कौमी एकता व सड़क सुरक्षा पर पोस्टर प्रतियोगिता, गुलफशा प्रथम

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. अंजू सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की ओर से कौमी एकता सप्ताह एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पोस्टर प्रतियोगिता हुई।

प्राचार्या ने कहा कि विविधताओं वाले भारतीय समाज में आपसी सौहार्द और एकता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन स्वयं और दूसरों के जीवन की रक्षा के लिए जरूरी है। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मोनिका चौधरी ने प्रतियोगिता की रूपरेखा रखी। सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार ने हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात संकेतों के पालन पर जोर दिया।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने कौमी एकता, सांप्रदायिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और सड़क सुरक्षा पर संदेशपरक पोस्टर बनाए। गुलफशा, बीए प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, प्राची, तृतीय सेमेस्टर ने द्वितीय और रिया, बीए प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान पाया। अक्षय और महक को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. आशीष पाठक और डॉ. ऋचा राणा रहे।

कार्यक्रम में डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. डेजी वर्मा, डॉ. आशीष पाठक, डॉ. रूबी और डॉ. ऋचा राणा का सहयोग रहा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular