Homeउत्तर प्रदेशमेरठमेरठ में सपा को मिली मजबूती, राजपूत समाज के वरिष्ठ नेताओं ने...

मेरठ में सपा को मिली मजबूती, राजपूत समाज के वरिष्ठ नेताओं ने थामा सपा का दामन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में राजपूत समाज के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किठौर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर रहे। संचालन ठाकुर संजीव तोमर भगवानपुर ने किया।

सपा में शामिल होने वालों में भाजपा नेता अरविंद तोमर व अशोक तोमर (समयपुर), ओम सिंह गांवड़ी, ठाकुर सिंह मुरलीपुर, सतीश तोमर, भोले सिंह नंगलामल, नरेंद्र तोमर मुरलीपुर, मासूम तोमर, संजय तोमर, नितेश तोमर, बिट्टू तोमर, कपिल, नितिन तोमर, अनुज, दीपक नंगला कबूल, ऋषि तोमर, कुलदीप तोमर, रजत तोमर, अरुण राणा, प्रशांत चौहान बैचौला, आकाश तोमर, मोले तोमर पचगांव, गुलवीर तोमर सहित अनेक नेता शामिल रहे।

इस मौके पर जानू चौधरी, डॉ. अनीता पुंडीर, डॉ. कय्यूम अली, अजय अधाना, हरप्रीत आहुजा, डॉ. मोहसिन खान, तुलसीराम यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में एकजुट होकर 2027 विधानसभा चुनाव में सपा की जीत और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. राजपूत समाज वाले भूल गए कि राणा सांगा का अपमान? समाजवादी राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी करने वाले समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद का नाम रामजी लाल सुमन है। उन्होंने मार्च 2025 में संसद के भीतर अपने भाषण के दौरान राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहा था।
    राजपूत समाज को कभी सपा का साथ नहीं देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular