Homeअपराधसड़क सुरक्षा पखवाड़े में 150 वाहनों पर कार्रवाई

सड़क सुरक्षा पखवाड़े में 150 वाहनों पर कार्रवाई

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 2026 के तहत परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर व्यापक अभियान चलाया।

अभियान में ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग, रॉन्ग साइड और ओवर स्पीड जैसे उल्लंघनों पर लगभग 150 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई की गई।अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) विंध्याचल गुप्ता और यातायात प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में संयुक्त रूप से चला।

चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और मोबाइल न प्रयोग करने के प्रति जागरूक भी किया गया। परिवहन विभाग ने कहा कि पखवाड़े के दौरान इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular