Homeउत्तर प्रदेशमेरठसपा जिलाध्यक्ष को सौंपी गई 7 विधानसभाओं की मतदाता सूचियां

सपा जिलाध्यक्ष को सौंपी गई 7 विधानसभाओं की मतदाता सूचियां

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ।  भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी को मतदाता सूचियां सौंपी गईं।

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी ने मेरठ शहर, कैंट, दक्षिण, हस्तिनापुर, किठौर, सरधना और सिवाल खास विधानसभा की सूचियां वितरित कीं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गिरेंद्र गूमी, अजय अधाना, पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष चौधरी आस मोहम्मद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष एहतेशाम इलाही, महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी के प्रतिनिधि जाहिद खान मौजूद रहे।

इसके बाद खैर नगर स्थित सीनियर बेसिक प्राइमरी कन्या पाठशाला में भाग संख्या 258 के बीएलओ आदित्य कुमार सक्सेना और भाग संख्या 257 के बीएलओ नंद गोपाल के साथ बैठक हुई। बैठक में अफजाल सैफी, महमूद इकबाल कस्सार, दानिश नजम अब्बासी, मोहम्मद सोहेल कस्सार आदि मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular