Homeअपराधसर्राफा बाजार में 32 ग्राम सोना ठगने वाले इरानी गिरोह के 5...

सर्राफा बाजार में 32 ग्राम सोना ठगने वाले इरानी गिरोह के 5 गिरफ्तार

शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। धनतेरस पर सर्राफा बाजार में धार्मिक आस्था का झांसा देकर 32 ग्राम सोना ठगने वाले अंतरराज्यीय इरानी गिरोह का देहली गेट पुलिस और स्वाट टीम नगर ने पर्दाफाश किया।

थाना प्रभारी राहुल कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनमें चार पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। कब्जे से करीब 27 ग्राम पीली धातु और 3,600 रुपये बरामद हुए।

6 नवंबर को गिरोह के सदस्यों ने स्वर्ण आभूषण कारीगर को जाल में फंसाकर सोना लेकर फरार हो गए थे। शिकायत पर 7 नवंबर को देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।

एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 21 नवंबर को आरोपियों को दबोचा।पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य धार्मिक व्यक्ति होने का दिखावा करते थे। एक सदस्य खुद को ख्वाजा गरीब नवाज का मुरीद या खादिम का बेटा बताता था, अन्य अनजान बनकर साथ देते थे। गुलाब का फूल मंगवाकर दुआ और मन की बात बताने का नाटक करते थे। फिर दीदार कराने के बहाने पीड़ित से सोने का सामान दूसरे सदस्य के पास रखवाकर दूर जाने को कहते थे और सोना लेकर फरार हो जाते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में सरवर अली, सज्जाद अली उर्फ सज्जू, मुजाहिद अली उर्फ इमरान, मोहम्मद सादिक और सद्दाम मौला हैं। सरवर अली, सज्जाद अली, मुजाहिद अली और मोहम्मद सादिक पर इनाम घोषित था।टीम में स्वाट टीम नगर प्रभारी मनीष शर्मा, उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र, अंकित वर्मा, आदित्य वर्मा, सरविन्द कुमार यादव, अतुल त्रिपाठी और पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular