नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकली समरसता संकल्प यात्रा 26 नवंबर को मेरठ पहुंचेगी। यात्रा का शुभारंभ 18 नवंबर को जालंधर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया था।
मेरठ में यात्रा का भव्य स्वागत होगा। 26 नवंबर को दोपहर 2 बजे रामलीला मैदान दिल्ली रोड पर आमसभा होगी। इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक लाल सिंह आर्य और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अशोक कुमार रावत उपस्थित रहेंगे।
यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता चरण सिंह लिसाडी ने अनुसूचित जाति बाहुल्य मोहल्लों में जनसंपर्क किया। इस दौरान पार्षद सत्यपाल सिंह कुटी, प्रोफेसर मनोज जाटव, अश्वनी जाटव कुटी और मदन गौतम साथ रहे।


