Homeउत्तर प्रदेशमेरठआरवीसी सेंटर में हेल्थ एंड वेलनेस वॉकथॉन, 122 महिलाओं ने लिया भाग

आरवीसी सेंटर में हेल्थ एंड वेलनेस वॉकथॉन, 122 महिलाओं ने लिया भाग

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आरवीसी सेंटर एवं कॉलेज भारतीय सेना, मेरठ कैंट में लेडीज हेल्थ एंड वेलनेस वॉकथॉन 2026 एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ एवं वीरीना फाउंडेशन के सहयोग से हुआ।

वॉकथॉन को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनिका वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एफडब्ल्यूओ आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज की चेयरपर्सन वैशाली मदरवाल मौजूद रहीं।वॉकथॉन में 122 महिलाओं ने भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक सक्रियता, सामाजिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में संवादात्मक खेल एवं गतिविधियां हुईं। योगासन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

सोनिका वर्मा ने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकारों, विधिक जागरूकता एवं समाज में समान अवसरों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

वीरीना फाउंडेशन के संस्थापक धीरेन्द्र के सहयोग से कार्यक्रम स्थल पर विशेष प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया। इसमें जेल में निरुद्ध महिलाओं द्वारा निर्मित सजावटी गमले, कपड़े के थैले एवं अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए गए।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular