Homeएजुकेशनजल संरक्षण पर महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन

जल संरक्षण पर महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सर छोटूराम अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इंडियन वाटर रिसोर्सेज सोसायटी, मेरठ के मार्गदर्शन में संस्थान के छात्र अध्याय द्वारा आयोजित इस गोष्ठी की अध्यक्षता छात्र अध्याय के अध्यक्ष शिव चौहान ने की। कार्यक्रम में इंडियन वाटर रिसोर्सेज सोसायटी, मेरठ केंद्र के अध्यक्ष इंजीनियर एस. के. कुमार, संयोजक इंजीनियर बी. डी. शर्मा तथा इंजीनियर अमन कुमार, समन्वयक, रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग की विशिष्ट उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के साथ हुआ।

गोष्ठी में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण से संबंधित अपने विचार साझा किए, महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए तथा जल संरक्षण के प्रति सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। सिंचाई व्यवस्था, तालाबों पर अतिक्रमण, जल शोधन तथा जल के अनुशासित एवं विवेकपूर्ण उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

इस अवसर पर इंडियन वाटर रिसोर्सेज सोसायटी का विस्तृत परिचय देते हुए इसकी कार्यशैली, संबद्धता, उद्देश्यों तथा देशहित में सकारात्मक सोच एवं सामूहिक प्रयासों के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई।छात्र अध्याय के सलाहकार इंजीनियर प्रत्यूष उपाध्याय, सहायक प्रोफेसर ने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को जल संरक्षण जैसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन संस्थान के विद्यार्थियों यशवेन्द्र एवं कुमारी नियति ने संयुक्त रूप से किया।

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर नीरज सिंघलने छात्र अध्याय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इंडियन वाटर रिसोर्सेज सोसायटी, मेरठ केंद्र के अध्यक्ष एवं संयोजक के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों से जल जागरूकता अभियान में सहभागी बनने, जल संसाधनों के महत्व को समझने तथा जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular