Homeउत्तर प्रदेशमेरठदस लाख रुपया धनराशि से निर्मित किए जाने वाले कार्य का शिलान्यास...

दस लाख रुपया धनराशि से निर्मित किए जाने वाले कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक गुलाम मोहम्मद ने नींव में ईट रखकर किया

नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा। बृहस्पतिवार को संविधान दिवस के अवसर पर गांव डूंगर में स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के जीर्णोद्धार के लिए शासन द्वारा जारी की गई दस लाख रुपया धनराशि से निर्मित किए जाने वाले कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक गुलाम मोहम्मद ने नींव में ईट रखकर किया।

बता दे कि ग्रामीणों की मांग पर ग्राम प्रधान आशा सांगवान के द्वारा बाबा साहेब की मूर्ति की स्थापना की गई थी। ग्राम प्रधान श्रीमती आशा सांगवान ने प्रतिमा के जीर्णोद्धार की मांग क्षेत्रीय विधायक से की गई थी। उनकी मांग पर दस लाख रुपया की धन राशि का प्रस्ताव विधायक गुलाम मोहम्मद द्वारा शासन को भेजा गया था। उक्त धन राशि शासन द्वारा स्वीकृत होने के बाद जीर्णोद्धार के लिए टेंडर भी हो चुका है।

बृहस्पतिवार को संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि बतौर क्षेत्रीय विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि बाबा साहेब अपने आप में देश के उत्थान की जहाँ एक नींव थी। वही वह राष्ट्रनिर्माता भी थे। उन्होंने ही शोषितों, दलितों ओर पिछड़ों को हक दिलाने के लिए जहां कानून बनाए वे हमारे जीवन का आधार हैं, लेकिन हमें यह समझना होगा कि जब तक सामाजिक स्वतंत्रता नहीं मिलती, तब तक कानूनी स्वतंत्रता अधूरी है। उन्होंने हमें एक शक्तिशाली मंत्र दिया था। शिक्षित हो, संगठित हो, आंदोलन करो” आज के समाज में भी, जहाँ हम साधन संपन्न हुए हैं, हमें अभी भी भेदभाव से लड़ने और समाज में एकता बनाए रखने की आवश्यकता है।

कर्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधान देवी सिंह ने कहा कि बाबा साहेब की इस प्रतिमा के सामने संकल्प लें कि हम उनके बताए मार्ग पर चलेंगे, शिक्षित बनेंगे, और अपने अधिकारों के लिए संवैधानिक तरीके से संघर्ष करेगे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मिटन लाल ने कहा कि आज हम भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा के सामने नमन करने और उनके विचारों को आत्मसात करने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह प्रतिमा केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि उस महान संघर्ष और त्याग का प्रतीक है, जो दलितों, पिछड़ों और शोषितों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए किया गया था।

कपिल प्रधान मीरपुर ने कहा कि बाबा साहेब ने एक ऐसे भारत का सपना देखा था जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर आधारित हो। उन्होंने संविधान के माध्यम से हमें जो अधिकार दिए हैं, वे हमारे जीवन का आधार हैं, लेकिन हमें यह समझना होगा ओर उनके बताए रास्तों पर चलकर समाज हित में कार्य करने होगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान देवी सिंह ने की।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश गुप्ता, बीडीओ रामकुमार, एडीओ समाज कल्याण समरपाल, पंचायत सचिव कृष्ण पाल, विधायक प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, चंद्रपाल प्रधान रोहटा, भोजराज प्रधान भोला, कपिल प्रधान मीरपुर, रामकुमार, राजकुमार, मिटन लाल,प्रहलाद सिंह, सतपाल, ऋषिपाल, पूरण, सुरेश, नितिन, सोनू , किशोर, अशोक भदौरिया, पप्पू ,अश्वनी, बिल्लू, बबलू ,अजय, प्यारेलाल, राजू , रामभूल, जलिश, रविंद्र कुमार व फरियाद जिला पंचायत प्रत्याशी आदि उपस्थित थे।

रोहटा। ग्रामीणों ने विधायक निधि से क्षेत्रीय विधायक गुलाम मोहम्मद द्वारा गांव में अपने कार्यकाल में रास्तों, स्कूल, हाई मास्क लाइट, आंबेडकर मूर्ति का जीर्णोद्धार सहित विभिन्न एक करोड़ रुपयों की लागत के कार्यों की कर सराहना करते हुए उनका आभार जताते हुए प्रशंसा की।ओर आगामी विधान सभा के चुनाव में उनका समर्थन करते हुए उनकी हैट्रिक लगाने की कामना की।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular