नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए हापुड़ अड्डा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। अभियान में 72 ई-रिक्शा सीज किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में एआरटीओ, नगर निगम की टीम एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। सड़क एवं सार्वजनिक मार्गों पर यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटवाया गया।
पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने और वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही खड़ा करने की अपील की।


