शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ की मंडलाध्यक्ष आधिकारिक सभा (ओसीवी) आईएमए सभागार में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी मंडल 3100 की मंडलाध्यक्ष पायल गौड़ एवं सागर शर्मा उपस्थित रहे।
सभा का शुभारंभ सार्जेंट एट आर्म्स डॉ. सतीश चंद्र शर्मा द्वारा अध्यक्ष संजय शर्मा एवं मंडलाध्यक्ष पायल गौड़ को कॉलर पहनाकर किया गया। इसके बाद एक मिनट का मौन, वंदे मातरम गायन और दीप प्रज्वलन हुआ। सचिव मनोज सिंघल ने क्लब की अर्धवार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।मंडलाध्यक्ष पायल गौड़ ने बालिका शिक्षा के क्षेत्र में क्लब के कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब मेरठ सेवा प्रकल्पों में अन्य क्लबों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय शर्मा एवं सचिव मनोज सिंघल ने पायल गौड़ एवं सागर शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर अजय कुमार, आकाश जैन, विशाल शर्मा, जेपी गुप्ता, डॉ. आलोक, संजय मित्तल, तृप्ति मित्तल, आनंद सिंघल, तेजपाल गुप्ता, रविकांत, राजीव शर्मा, नितिन गोयल, कल्पना वाजपेयी, शशि शर्मा, प्रियंका सिंघल, कुसुम बंसल सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।


