Homeउत्तर प्रदेशमेरठधनसिंह कोतवाल की संघर्ष गाथा को नमन, पाठ्यक्रम में शामिल करने की...

धनसिंह कोतवाल की संघर्ष गाथा को नमन, पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। क्रान्तिनायक धनसिंह कोतवाल के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, नूर नगर, लिसाड़ी में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में उनकी संघर्ष गाथा और शहादत को नमन किया गया।

धनसिंह कोतवाल का जन्म 27 नवंबर को मेरठ के पांचली खुर्द गांव में हुआ था। उनके पिता शालगराम उर्फ जोधासिंह और माता मनभरी थीं।धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान की ओर से 30 अक्टूबर से 29 नवंबर तक जन्मोत्सव माह मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न जनपदों में कार्यक्रम हो रहे हैं।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता धनसिंह कोतवाल के प्रपौत्र और शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने उनके जीवन, संघर्ष, साहस और शहादत पर प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि धनसिंह कोतवाल के जीवन और योगदान को यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाए।

मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि धनसिंह कोतवाल को इतिहास में वह स्थान नहीं मिला, जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह करेंगे कि धनसिंह कोतवाल के जीवन को पाठ्यक्रमों में शामिल कराने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।

गोष्ठी में चरण सिंह लिसाडी, पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह भड़ाना, महेंद्र सिंह धामा, शोध संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश धामा और राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सर्वजीत सिंह कपूर सहित अनेक वक्ताओं ने विचार रखे। सभी ने पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की।

इस अवसर पर ज्ञानेंद्र सिंह लिसाड़ी, महेंद्र सिंह धामा, इंजीनियर रणवीर सिंह धामा, प्रधानाचार्या सुगम सिंह धामा, योगेंद्र हूण, भंवर सिंह, जयप्रकाश पंवार, नरेंद्र सिंह और ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य संजीव कुमार नागर ने किया। आयोजन 1857 के क्रान्तिनायक धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान, मेरठ की ओर से किया गया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular