Homeतकनीकीपीवीवीएनएल कार्यालय में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

पीवीवीएनएल कार्यालय में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) कार्यालय में संविधान दिवस गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।

प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) आशु कालिया, निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन, निदेशक (तकनीकी) एन.के. मिश्रा तथा निदेशक (वित्त) स्वतंत्र कुमार तोमर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने तथा निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जनसेवा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता मो. सगीर, मुख्य अभियंता तकनीकी राजकुमार, मुख्य अभियंता गुलाब सिंह, कंपनी सेक्रेटरी जीतेश ग्रोवर, अधिशासी अभियंता एवं स्टाफ ऑफिसर सोनम सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular