नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर पार्टी कार्यालय मेरठ में लोकदल परिवार की ओर से श्रद्धांजलि सभा हुई। पदाधिकारियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
सभा में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर, नरेंद्र खजूरी, सतीश त्यागी, ऋचा सिंह, कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर, सतेंद्र तोमर, संजय रसूलपुर, अंजू, बीना पुनिया, विनय मल्लापुर, रवि भारत चिकारा, नरेश मल्लापुर, सुधीर चौधरी सहित अनेक नेता उपस्थित रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।


