नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। डिवाइन जूनियर हाई स्कूल में ‘बलिदान 1857 – वंदे मातरम्’ नाटक में प्रतिभाग करने वाले बाल कलाकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सभी बाल कलाकारों को स्कूल बैग एवं प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
नाटक का मंचन 15 जुलाई को संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली, संस्कृति मंत्रालय एवं हम कदम नाट्य संस्था के संयुक्त तत्वावधान में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में हुआ था।अध्यक्षता मैराजुद्दीन अंसारी ने की। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अर्चना त्यागी रहीं।
मैराजुद्दीन अंसारी ने कहा कि रंगमंच बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति को मजबूत बनाता है। अर्चना त्यागी ने कहा कि ऐतिहासिक एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े नाटक में सहभागिता गर्व की बात है।
इस दौरान आर्ट डायरेक्टर अब्दुल मलिक अंसारी ने गजल एवं कलाम प्रस्तुत किया। डॉ. वारिस खान ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह राज, हेमंत गोयल, संस्थापक मुजम्मिल, शिक्षक शाहिद शकील, शाजिया मुर्तजा, कोषाध्यक्ष रूबी ननोजी उपस्थित रहे। संचालन सचिव मोहम्मद आबिद ने किया।


