नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 2 दिसंबर से अयोध्या में कराया जा रहा है। इसमें आठ टीम हिस्सा ले रही हैं, जिसमें मेरठ से भी खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन के चेयरमैन देवेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह और क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए आठ टीम का चयन किया गया है। इसमें पूर्वांचल पैंथर्स, वेस्ट यूपी हस्तिनापुर, अवध लॉयंस, रुहेलखंड रोयल्स, सरयू स्ट्राइकर्स, संगम सुपर किंग्स, बुंदेलखंड टाइगर, ब्रज केसरिया टीम शामिल हैं। यह सभी टीम दो दिसंबर से अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटर नेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मेरठ मंडल की टीम सरयू स्ट्राइकर्स के नाम से टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। टीम के कप्तान पार्थ रावत हैं। इसमें आरिश चौधरी, आदित्य यादव, अनमोल, दिव्य राज, अरहान, अजय, अवी, कृणाल राणा, अब्दुल आहद, शौर्य, कार्तिक, जिया, प्रिंस, यश राज, रिहान, शाकिब शामिल हैं। टीम एक दिसंबर को अयोध्या के लिए रवाना होगी।


