नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं सहभागिता (स्वीप) के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।
अंग्रेजी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. प्रीति सिंह ने छात्राओं को वोटर आईडी कार्ड बनवाने तथा एक मतदाता व नागरिक के कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने हस्ताक्षर कर उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की।कार्यक्रम के आयोजन में सुश्री तनु का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. प्रीति सिंह ने किया। प्राचार्य प्रोफेसर किरण प्रदीप रहीं।


