HomeएजुकेशनQS World University Ranking: Asia 2027 में शोभित विश्वविद्यालय का पदार्पण; मेरठ...

QS World University Ranking: Asia 2027 में शोभित विश्वविद्यालय का पदार्पण; मेरठ की शैक्षणिक पहचान को नई मजबूती

एशिया के 761–770 रैंकिंग बैंड में स्थान; दक्षिण एशिया में 226वीं रैंक। भारत के 34 नए प्रवेशकों में चौथा स्थान

डॉक्टर अभिषेक डबास

नित्य संदेश, मेरठ। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स: एशिया 2027 का संस्करण अब तक का सबसे व्यापक है। इसमें एशिया के 26 देशों और क्षेत्रों के 1,700 से अधिक विश्वविद्यालय शामिल हैं। इसी क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धा में शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (शोभित विश्वविद्यालय), मेरठ ने अपनी पहली भागीदारी में 761–770 रैंकिंग बैंड में स्थान हासिल किया है।

विश्वविद्यालय दक्षिण एशिया में 226वें स्थान पर रहा और भारत के 34 नए प्रवेशकों में चौथे स्थान पर रहा। यह उपलब्धि मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की शैक्षणिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती देती है।

कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा, “यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है। शैक्षणिक प्रतिष्ठा, शोध, उद्योग सहभागिता और विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुदृढ़ करने के हमारे निरंतर प्रयासों ने इस मुकाम की राह बनाई है। हमारा विश्वास है कि प्रतिभा किसी आर्थिक या भौगोलिक सीमा की मोहताज नहीं होती। शिक्षा तभी सार्थक है, जब वह व्यक्ति के साथ समाज के जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन लाए।”वर्ष 1989 से चली आ रही शैक्षणिक विरासत वाला शोभित विश्वविद्यालय 2006 में सम विश्वविद्यालय बना। विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) से ‘A’ ग्रेड प्राप्त है।

ग्रामीण क्षेत्रों, छोटे कस्बों और विविध सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल, मार्गदर्शन, शोध और रोजगार के अवसरों से जोड़ना विश्वविद्यालय की प्रमुख प्राथमिकताओं में है। विश्वविद्यालय का मानना है कि क्षेत्रीय प्रतिभाओं को उचित अवसर देना समाज और राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान है। इस उपलब्धि का उत्सव विश्वविद्यालय परिसर में मनाया गया।

समारोह में कुलपति प्रो. वी.के. त्यागी, उपाध्यक्ष वासु शोभित, विश्वविद्यालय सलाहकार प्रो. एम.एल. सिंगला, निदेशकगण, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की उत्साही सहभागिता ने समारोह को विशेष बनाया। विश्वविद्यालय परिवार ने इसे सामूहिक प्रयास और साझा शैक्षणिक संकल्प का परिणाम बताया।

शोभित विश्वविद्यालय शोध, नवाचार, उद्योग सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और मेरठ को वैश्विक शैक्षणिक मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular