नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने महिलाओं से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की। जनसुनवाई में कुल 8 प्रकरण प्राप्त हुए।
मनीषा अहलावत ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करें। महिलाओं से कहा कि वे खुलकर अपनी बात रखें। पुलिस अधिकारियों को महिला उत्पीड़न से संबंधित घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, क्षेत्राधिकारी अपराध सौम्या अस्थाना, संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


