नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया तथा मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान का सम्मान करे, देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखे तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे। कार्यक्रम में प्रस्तावना का सामूहिक पाठन किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, नगर मजिस्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


