Homeउत्तर प्रदेशमेरठमीरपुर में खाद्य प्रसंस्करण का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 50 प्रतिशत अनुदान...

मीरपुर में खाद्य प्रसंस्करण का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 50 प्रतिशत अनुदान की दी जानकारी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण स्वरोजगार योजना के तहत ग्राम पंचायत मीरपुर, ब्लॉक रोहटा में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान मनोज देवी ने फीता काटकर किया। प्रशिक्षण में आए प्रशिक्षार्थियों को लेखन सामग्री वितरित की गई।

प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र मोदीपुरम प्रेमलता ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद उद्योग स्थापित करने पर 50 प्रतिशत, अधिकतम एक लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा।

विषय विशेषज्ञ सुशील कुमार सिरोही ने अचार, सॉस, मुरब्बा, जैम, जैली, स्क्वैश और मसाला प्रसंस्करण की जानकारी दी। शिवांजलि सिंह ने बेकरी उद्योग और विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। दिपांशु, डीआरपी मेरठ ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की जानकारी दी।

प्रशिक्षण में 30 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular