Homeएजुकेशनराष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर गुडनेस पब्लिक स्कूल में विशेष...

राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर गुडनेस पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के गुडनेस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया तथा संविधान के प्रति सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य उमर फारुख ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे की भावना विकसित करना था।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular