Homeएजुकेशनसड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए सुभारती मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी, दिलाई...

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए सुभारती मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी, दिलाई गई यातायात नियमों के पालन की शपथ

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। यातायात जागरूकता माह-2026 एवं सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती मेडिकल कॉलेज में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम का आयोजन एसपी यातायात श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य यातायात प्रशिक्षक श्री सुनील कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को यातायात के नवीनतम नियमों एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राहवीर योजना, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, कोहरे के दौरान सुरक्षित वाहन संचालन, आईटीएमएस, एचएसआरपी, सड़क संकेतों, चौराहों पर हाथ के इशारों तथा माइलस्टोन के महत्व के बारे में बताया।

सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व भी है। यातायात नियमों का पालन करके न केवल स्वयं की, बल्कि दूसरों की जान भी बचाई जा सकती है। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी, संयम और यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सभी ने यातायात नियमों का पालन करने और शून्य दुर्घटना अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया, कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनाना, यातायात नियमों के प्रति उनकी समझ विकसित करना तथा समाज में सुरक्षित सड़क संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष एवं डीन एकेडमिक्स डॉ. पवन पाराशर,डॉ. राहुल बंसल, डॉ. सरताज अहमद, विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षाविद्, गणमान्य अतिथि, एवं बड़ी संख्या विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular