HomeUncategorizedललितपुर में 50 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भूमि पूजन संपन्न

ललितपुर में 50 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भूमि पूजन संपन्न

नित्य संदेश ब्यूरो

ललितपुर, 22 नवंबर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, ललितपुर परिसर में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत 50 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण हेतु सांसद अनुराग शर्मा एवं सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, प्रदीप चौबे, अजय पटरियां, हरिराम निरंजन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे। परियोजना के पूर्ण होने से ललितपुर एवं आसपास के गंभीर एवं आपातकालीन मरीजों को अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर सुविधाएं मिल सकेंगी। मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी।

परियोजना की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी। भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा तथा आगामी 15 से 18 माह में इसे पूर्ण करने का लक्ष्य है। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. मयंक कुमार शुक्ला ने कहा कि यह क्रिटिकल केयर ब्लॉक बुंदेलखंड क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular