HomeUncategorizedविशेष अभियान दिवस के दूसरे दिन मतदेय स्थलों पर पहुंचे जिलाधिकारी

विशेष अभियान दिवस के दूसरे दिन मतदेय स्थलों पर पहुंचे जिलाधिकारी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ, 22 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में 21 एवं 22 नवंबर को समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किए गए।

दूसरे दिन जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने मिलेनियम पब्लिक स्कूल बागपत रोड, डीएन डिग्री कॉलेज तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय पूर्वा अहिरान नगर क्षेत्र खंड-2 सहित विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण कर कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ एवं अन्य निर्वाचन कार्मिकों से नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम एवं विवरणों में त्रुटि संशोधन तथा प्रपत्रों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए गंभीरता एवं जिम्मेदारी से कार्य करें। प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा कोई भी पात्र नागरिक वंचित न रहे। उन्होंने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना एवं परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम जांचने तथा त्रुटि होने पर बीएलओ के माध्यम से आवेदन करने की अपील की। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित, बीएलओ, सुपरवाइजर सहित अन्य निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular