Homeउत्तर प्रदेशमेरठवकील के घर 8 लाख की चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के...

वकील के घर 8 लाख की चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 गिरफ्तार

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस एवं स्वाट टीम नगर ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 अभियुक्त गिरफ्तार किए। कब्जे से चोरी के 1,50,000 रुपये नकद, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं 4 अवैध तमंचे मय 4 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए।

वादी सुनील कुमार एडवोकेट पुत्र स्व0 नरेन्द्र सिंह निवासी बी-7, बैक कॉलोनी, गढ़ रोड, थाना नौचन्दी ने तहरीर दी थी कि दिनांक 14/15.11.2026 की रात्रि अज्ञात चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अलमारी में रखे 8 लाख रुपये नकद एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। तहरीर पर थाना नौचन्दी पर मु0अ0सं0 345/2026 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नौचन्दी के पर्यवेक्षण में थाना नौचन्दी पुलिस व स्वाट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिनांक 21.11.2026 को चारों को नौचन्दी ग्राउण्ड में अशोक की लाट के पास से गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 345/2026 में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की वृद्धि की गई तथा अवैध शस्त्रों की बरामदगी पर मु0अ0सं0 351/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त: सलीम उर्फ शाहिल शेख पुत्र स्व0 करीम शेख निवासी ग्राम गोवर्धनपुर, थाना उतरौला, बलरामपुर, हाल पता भाईकल्ला ईस्ट, मुम्बई सेंट्रल, महाराष्ट्र (36), राजकुमार उर्फ रामकुमार उर्फ पांचाला पुत्र स्व0 रामकुमार निवासी गंगासागर सोसायटी, महसाना, गुजरात, हाल पता हाजी मलंग रोड, मालगांव, ठाणे, महाराष्ट्र (47), सरफराज हुसैन पुत्र स्व0 इरशाद हुसैन निवासी मोहल्ला जेई, कोतवाली शाहजहांपुर, हाल पता श्यामनगर गली नं0 05, थाना लिसाड़ीगेट, मेरठ (48) व दानिश पुत्र सलीम निवासी रशीद नगर, थाना ब्रह्मपुरी, मेरठ (32)।

बरामदगी: 4 अवैध तमंचे 315 बोर मय 4 जिन्दा कारतूस, 1,50,000 रुपये नकद, 2 पेचकस, 1 एल आकार का लोहे का एंगल, 1 लोहे की मोटी सरिया, 1 बड़ी लोहे की कैंची, 1 स्लाइड रिंच, 1 सैमसंग टैबलेट, 1 छोटा ब्लोअर फैन, 1 बड़ा व 1 छोटा स्पीकर, 1 ईयरबड, 3 हाथ की घड़ियां, 1 ओप्पो मोबाइल फोन, 1 जोड़ी सफेद धातु की पायल, 2 जोड़ी छोटी काले रंग की पायल, 1 काले रंग की चेन, 1 लॉकेट, 2 बिछुए व 1 सफेद नगदार अंगूठी।

पुलिस टीम: थानाध्यक्ष अरुण भाटी, स्वाट टीम नगर प्रभारी मनीष शर्मा मय टीम, व0उ0नि0 छैल बिहारी शर्मा, उ0नि0 सतीश शर्मा, उ0नि0 सुनील सिंह, उ0नि0 दुर्गेश पाण्डेय, है0का0 देवदर्शन, कां0 राहुल व कां0 अभिमन्यु चौधरी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular