Homeएजुकेशनविद्यालय में भव्य कवि सम्मेलन, नन्हे कवियों ने मोहा मन

विद्यालय में भव्य कवि सम्मेलन, नन्हे कवियों ने मोहा मन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध कवियों की वेशभूषा धारण कर उनकी कविताओं का सस्वर वाचन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई।बच्चों ने तुलसीदास, कबीर, सूरदास, मीरा बाई, मैथिलीशरण गुप्त, सुभद्रा कुमारी चौहान, हरिवंश राय बच्चन, रामधारी सिंह दिनकर और महादेवी वर्मा की वेशभूषा धारण की। किसी ने तुलसीदास बनकर रामचंद्र कृपालु भज मन का पाठ किया, तो किसी ने कबीर बनकर माटी कहे कुम्हार से दोहा सुनाया। सूरदास बने बालक ने मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। सुभद्रा कुमारी चौहान बनी बिटिया ने खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी सुनाकर देशभक्ति का जोश भर दिया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता और पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा उपस्थित रहे। प्रभात कुमार गुप्ता ने कहा कि नन्हे कवियों ने सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। हिंदी हमारी मातृभाषा और पहचान है। कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यालय की परंपरा पढ़ाई के साथ संस्कार और संस्कृति की शिक्षा देना है।

मंच संचालन छात्रा ओईशी आर्या और छात्रा वैष्णवी ने किया। आयोजन नीता चौधरी, अंजना शर्मा, सोनिया अग्रवाल, पूर्णिमा गुप्ता, मनीषा, पूर्णिमा, अदीप और सरोज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular